अजीत सिन्हा / नई दिल्ली
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने शनिवार को हैदराबाद के बाहरी इलाके महेश्वरम के पास तुक्कुगुड़ा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंदी संजय कुमार के राज्यव्यापी ‘प्रजा संग्राम यात्रा के दूसरे चरण की पूर्णाहुति पर आयोजित विशाल जन-सभा को संबोधित किया। बंदी संजय कुमार ने 14 अप्रैल को मंदिर शहर आलमपुर से अपनी पदयात्रा ‘प्रजा संग्राम यात्रा’ के दूसरे चरण की शुरुआत की थी। कार्यक्रम में जनता की भारी भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बंदी संजय कुमार, प्रदेश भाजपा प्रभारी तरुण चुघ, पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डी के अरुणा, केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी, के. लक्ष्मण, मुरलीधर राव, सुधाकर रेड्डी, जितेंद्र रेड्डी, विजया शांति, इटला राजेंद्र, टी राजा, और अरविंद धर्मपुरी के साथ-साथ पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

शाह ने तेलंगाना की महान विभूतियों का पावन स्मरण करते हुए लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल और पूर्व प्रधानमंत्री पी. वी. नरसिम्हा राव को भी श्रद्धांजलि दी। शाह ने कहा कि हमारे प्रदेश अध्यक्ष बंदी संजय कुमार की ‘प्रजा संग्राम यात्रा किसी पार्टी को हटाने या किसी पार्टी की सरकार बनाने की नहीं है, किसी को मुख्यमंत्री बनाने की नहीं है बल्कि यह गाँव, गरीब, किसान, दलित, आदिवासी, पिछड़े, युवा एवं महिलाओं के कल्याण की यात्रा है। यह हैदराबाद के निजाम को बदलने की यात्रा है। यह उन लोगों को श्रद्धांजलि देने की यात्रा है जिन्होंने रजाकारों के आतंक से तेलंगाना राष्ट्र को मुक्त करा कर भारत माँ के आंचल में लाने का महती कार्य किया।

यह लोकतंत्र में परिवारवाद की मानसिकता को प्रतिस्थापित करने वालों के खिलाफ की यात्रा है। यह अरबों-खरबों का भ्रष्टाचार करने वाली, दलित-आदिवासियों के साथ वादाखिलाफी करने वाली और मजलिस के डर से तेलंगाना विमोचन दिवस को मनाने से इनकार करने वाली टीआरएस सरकार को उखाड़ फेंकने की यात्रा है। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि हमारे प्रदेश अध्यक्ष बंदी संजय कुमार ने 45 डिग्री की चिलचिलाती गर्मी में लगभग 760 किमी पैदल चल कर प्रजा संग्राम यात्रा के दूसरे चरण को पूरा किया है।

जब प्रजा संग्राम यात्रा पूर्ण होगी तो हमारे प्रदेश अध्यक्ष 2,500 किमी की दूरी तय करने के साथ तेलंगाना की पग-पग भूमि को नाप चुके होंगे। शाह ने एक मोबाइल नंबर 6359119119 नंबर भी जारी किया जिस पर मिस्ड कॉल के जरिये तेलंगाना के नागरिक प्रजा संग्राम यात्रा को अपना समर्थन दे सकते हैं और इसमें भाग ले सकते हैं। तेलंगाना में भाजपा की विकास यात्रा को रेखांकित करते हुए शाह ने कहा कि 2019 के विधान-सभा चुनाव में भाजपा को तेलंगाना की जनता ने चार सीटों पर विजयी बनाया, दो सीटों पर हम बहुत कम अंतर से पीछे रह गए। पर, इसके बाद चाहे वह ग्रेटर हैदराबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन का चुनाव हो या दो उप-चुनाव, हर चुनाव में भाजपा को तेलंगाना की जनता ने विजयी बनाया है। केसीआर सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि तेलंगाना के निर्माण के वक्त चंद्रशेखर राव ने “नीलू, निधुलु और नियमकालु” अर्थात् “जल, निधि और रोजगार” वादा किया था लेकिन इसमें से कुछ भी पूरा नहीं हुआ।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

