Athrav – Online News Portal
उत्तर प्रदेश दिल्ली नई दिल्ली राष्ट्रीय

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने आज श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की

अजीत सिन्हा / नई दिल्ली
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने आज बुधवार को वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की और उत्तर प्रदेश एवं देश की समृद्धि के लिए मंगलकामना की। शाह ने स्वर्णमंडित गर्भ गृह में वरिष्ठ पुजारियों के निर्देशन में आदियोगी बाबा विश्वनाथ का विधिवत् षोड़षोपचार पूजन किया। उन्होंने फूल, शहद,बेल पत्र आदि से बाबा का पूजन किया और इसके पश्चात् बाबा की भक्तिमय आरती भी की।

पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की देख-रेख में निर्मित बाबा विश्वनाथ कॉरिडोर का जायजा लिया और श्रद्धालुओं के लिए बनाई गई व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर के बाहर मौजूद बाबा के अनन्य भक्तों का हाथ जोड़ कर अभिवादन भी स्वीकार किया। समस्त संसार के नियंता बाबा विश्वनाथ के दर्शन के पश्चात् उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि आज वाराणसी में बाबा विश्वनाथ जी के दर्शन व पूजा अर्चना कर प्रदेश और देश की समृद्धि के लिए प्रार्थना की। बाबा विश्वनाथ दरबार के इस दिव्य व भव्य स्वरुप के दर्शन कर मन को असीम हर्ष व गौरव की अनुभूति हुई। हर हर महादेव!

Related posts

LIVE: 134 में 131 MLA के समर्थन का दावा,पन्नीरसेल्वम पर भारी पड़ रही है शशिकला!

Ajit Sinha

कांग्रेस की प्रवक्ता सुश्री सुप्रिया श्रीनेत ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सोशल मीडिया के बारे में क्या कहा सुनिए इस वीडियो में

Ajit Sinha

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा, “हरियाणा का लाल नीरज चोपड़ा देश का गौरव” है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x