Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

गुरुग्राम में ग्रेप के चौथे चरण के तहत सरकारी कार्यालयों की टाइमिंग में हुआ बदलाव, वर्क फ्रॉम होम के लिए डीसी ने जारी की एडवाइजरी। 


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:वायु गुणवत्ता में गंभीर गिरावट को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग द्वारा ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) के चौथे चरण को दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में लागू किया गया है। आयोग के आदेशों के अनुपालन में गुरुग्राम जिला में राज्य सरकार तथा नगर निकायों के अधीन संचालित सभी सार्वजनिक कार्यालयों की ऑफिस टाइमिंग में बदलाव किया गया है। 

डीसी अजय कुमार ने इस संदर्भ में आज आदेश जारी किए हैं। यह निर्णय वायु प्रदूषण के स्तर को नियंत्रित करने और यातायात व भीड़भाड़ को कम करने के उद्देश्य से लिया गया है। ग्रेप के चौथे चरण के तहत जारी आदेशों के अनुसार गुरुग्राम जिला में सार्वजनिक कार्यालयों के समय में अस्थायी रूप से परिवर्तन किया गया है। राज्य सरकार के अधीन कार्यालय प्रातः 9:30 बजे से सायं 5:30 बजे तक, नगर निगम गुरुग्राम व मानेसर के अधीन कार्यालय तथा नगर परिषद सोहना, पटौदी मंडी एवं नगर पालिका फर्रुखनगर के कार्यालय प्रातः 8:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक कार्य करेंगे। यह व्यवस्था ग्रेप-IV की अवधि तक प्रभावी रहेगी।

*एयर क्वालिटी में सुधार हेतु निजी संस्थानों के लिए वर्क फ्रॉम होम की एडवाइजरी जारी*
एयर क्वालिटी में सुधार के दृष्टिगत डीसी अजय कुमार ने जिले के सभी निजी संस्थानों को अगले आदेशों तक वर्क फ्रॉम होम अपनाने की एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने कहा कि इस कदम का उद्देश्य वाहनों की आवाजाही और भीड़भाड़ को कम कर वायु प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करना है। डीसी ने नागरिकों से प्रशासन का पूर्ण सहयोग करने तथा प्रदूषण कम करने के लिए जारी सभी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने की अपील की।

Related posts

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के सब अर्बन डिवीजन की कार्यकारी अभियंता शालिनी पन्नू ने पदभार ग्रहण किया।

Ajit Sinha

पिछले साल फरीदाबाद में हुई एक हत्या के एक आरोपित को गुरुग्राम क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

स्वास्थ्य अनिल विज ने आज कोरोना वैक्सीनेशन के प्रदेशभर में दूसरे चरण की शुरूआत गुरूग्राम से की, सीपी, डीसी लगवाए वैक्सीन ।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x