
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रोहतक ने आज बुधवार को भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों के नाम सुनील कुमार, पटवारी (उम्र 51 वर्ष) पुत्र जगत सिंह, तथा कर्मबीर, नंबरदार है। दोनों को पुरानी तहसील, बादली (जिला झज्जर) से 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रोहतक में धारा 7, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता कुलदीप ने ब्यूरो को शिकायत दी कि उसकी माता संतरा के नाम पर गांव बुपनिया में लगभग 1.25 बीघा भूमि दर्ज थी, जिसे उसके भाई ने बिना जानकारी दिए अवैध रूप से अपने नाम रजिस्ट्री करवा लिया। इस रजिस्ट्री व इंतकाल को रुकवाने के लिए जब वह पटवारी सुनील कुमार से मिला, तो उसने ग्राम नंबरदार कर्मबीर के माध्यम से कार्य करने के बदले 20,000 रुपये रिश्वत की मांग की।शिकायत की पुष्टि होने पर ब्यूरो ने त्वरित कार्रवाई करते हुए निरीक्षक देवेन्द्र के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की। योजनाबद्ध ढंग से की गई रेड के दौरान दोनों आरोपितों को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

