Athrav – Online News Portal
हरियाणा

हरियाणा पुलिस के 2 पुलिस अधिकारी हुए केंद्रीय गृह मंत्री पदक से सम्मानित, डीजीपी मनोज यादव ने दी बधाई।  

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चण्डीगढ: हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन की डॉ. भीमराव अम्बेडकर रंगशाला में अलंकरण समारोह का आयोजन हुआ। केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा वर्ष 2016-2017 में विभिन्न कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले देशभर के अनेक अधिकारियों व कर्मचारियों को केन्द्रीय गृह मंत्री पदक से सम्मानित किया गया। जिसमें हरियाणा के 2 पुलिस अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया।        
केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा राज्यों, केन्द्रशासित प्रदेशों व सशस्त्र पुलिस बलों के विभिन्न पुलिस प्रशिक्षण संस्थानों मे प्रशिक्षण की गुणवत्ता और मानक को बढ़ाने में प्रशिक्षकों के उल्लेखनीय योगदान की सराहना के लिए इस पुरस्कार की स्थापना की गई। हरियाणा पुलिस के जवान अपने साहस व जोश के कारण देश व प्रदेश का नाम रोशन करते हैं। हरियाणा पुलिस अकादमी में तैनात उप निरीक्षक जितेन्द्र सिंह, महिला उप निरीक्षक कुलवंत कौर को प्रशिक्षण में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए केन्द्रीय गृह मंत्री पदक से सम्मानित किया गया। पुलिस महानिदेशक हरियाणा मनोज यादव ने उपरोक्त दोनों अधिकारियों को केंद्रीय गृहमंत्री पदक से सम्मानित किए जाने पर बधाई दी है।             



समारोह में प्रमाण-पत्र व पदक हरियाणा पुलिस अकादमी के निदेशक पुलिस महानिरीक्षक योगिन्द्र सिंह नेहरा द्वारा प्रदान किए गए। उन्होंने समारोह में उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों व स्टाफ को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी को इन सभी पदक विजेताओं से प्रेरित होकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने पदक विजेताओं के बधाई देते हुए भविष्य में और अधिक सफलता की कामना की इस अवसर पर हरियाणा पुलिस अकादमी के पुलिस अधीक्षक वसीम अकरम, उप पुलिस अधीक्षक राजकुमार, उप पुलिस अधीक्षक पवन कुमार, उप पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी देवी तथा अकादमी स्टाफ भी उपस्थित रहा।

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़: ऑनलाइन के साथ -साथ डाक घर में भी 20000 रूपए तक का बिजली बिल जमा करा सकतें हैं।      

Ajit Sinha

भाजपा के राज में बहुत कुछ टूटा है जिसे जोड़ने की जरुरत है – दीपेंद्र हुड्डा

Ajit Sinha

मोदी सरकार के कड़े फैसलों से देश सुरक्षित और मजबूत हुआ : नायब सैनी

Ajit Sinha
error: Content is protected !!