Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पुलिस और कार लूटने वाले बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, दो गिरफ्तार, लूटी गई कार और मोबाइल बरामद

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा कासना कोतवाली क्षेत्र में 31 जुलाई को एक चार्टेड अकाउंटेंट से कार लूटने वाले बदमाशों की पुलिस के साथ  हुई मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए,  जबकि मौके से चकमा देकर फरार हुए उनके दो साथियों को पुलिस ने कॉम्बिंग कर दबोच लिया। पुलिस ने बदमाशों के पास से लूटी गई कार, आई फोन और मोबाइल, पर्स बरामद किया है।
 
पुलिस की हिरासत में इलाज के लिए अस्पताल ले जाए जा रहे इन दोनों घायल बदमाशों का नाम आशीष सिंह और सचिन चौधरी है, जो पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से घायल हो गए . जबकि इनके दो साथी मौके से फरार होने में सफल हो गए थे.  पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जबकि फरार दोनों बदमाशों को कॉम्बिंग के बाद घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है. एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे ने बताया इन वाहन लुटेरो 31 जुलाई को दादू , निवासी नरेश की अल्टो कार मोबाइल फोन आईफोन और पर्स लूट लिया था। इन बदमाशों ने पहले ऐप के माध्यम से नरेश से दोस्ती की थी। इसके बाद लूट की घटना को अंजाम दिया था.

एडिशनल डीसीपी पांडे ने बताया कि देर रात कासना कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि कार में सवार बदमाशों का एक गिरोह किसी वारदात को देने के लिए अंजाम देने के फिराख घूम रहा है। इस सूचना पर कासना प्रभारी और उनकी टीम सिरसा गोल चक्कर के पास वाहनों की चेकिंग शुरु कर दी।   उसी दौरान एक अल्टो गाड़ी आती हुई दिखाई दी,  पुलिस ने जब रोक कर जांच करनी चाहिए तो बदमाशों ने कार को सिरसा गोल चक्कर से डाढा जाने वाले सर्विस रोड पर मोड़ कर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर कार छोड़ कर भागने लगे, इसी दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैरों में गोली लगने से दो बदमाश आशीष सिंह और सचिन चौधरी घायल होकर गिर पड़े. जबकि दो बदमाश भागने में सफल रहे. पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है, जबकि फरार दो बदमाशों गौरव और सागर चौधरी को कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है.

Related posts

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड कॉलोनी निवासी अजय नाइजीरियन नागरिकों को फर्जी आधार बनवा कर मुहैया करवा था -अरेस्ट।

Ajit Sinha

तांडव’ को लेकर बढ़ता विवाद, ग्रेटर नोएडा में एससी/एसटी एक्ट के तहत फिल्म के निर्माताओं और कलाकारों के खिलाफ केस दर्ज

Ajit Sinha

बदमाशों ने भाई की हत्या करने के लिए आए, जब भाई नहीं मिला तो उसकी बहन की पीट पीट कर हत्या कर दी, 4 गिरफ्तार  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x