Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

फर्जी ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल, ईनाम निकलने का लालच, जीएसटी व बीमा के नाम पर लाखों की ठगी के दो आरोपी गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली :साइबर सैल ,क्राइम ब्रांच ने रविवार को एक ऐसे गिरोह का पर्दाफश किया हैं, जो एक बेवसाइट पर एक फर्जी पोर्टल बना कर, ऑनलाइन शॉपिंग करने व मुफ्त उपहार ईनाम निकालने का झांसा देकर आमजनों से जीएसटी और बीमा करने के नाम पर लाखों रुपए ऐंठनें के मामलें दो धोखेबाजों को गिरफ्तार किए हैं। पकड़े गए दोनों आरोपियों के पास से पुलिस 13 सीपीयू , एक लैपटॉप व एक प्रिंटर के साथ आदि सामानों को बरामद किए गए हैं। पुलिस की माने तो यह दोनों आरोपी अभी तक 500 लोगों को अपना शिकार बना कर उनसे तक़रीबन 75 से 80 लाख रूपए ऐंठ चुके हैं।



साइबर क्राइम, स्पेशल टीम के डीसीपी अन्येष रॉय की माने तो एक पीड़िता ने एक शिकायत दी थी कि www.kart4all.com से ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल हैं, के कॉल सेंटर से उनके पास एक फोन आया था कि आपको ईनाम में एक एलईडी टेलीविजन, आई फोन व लेपटॉप निकले हैं। इस के बाद उनसे से जीएसटी व बीमा के नाम पर दो बार में एक 15000 , 27000 रुपए लिए और ज्यादा पैसों की मांग कर रहा हैं। उनका कहना हैं कि इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए इस केस लिए उन्होनें एक विशेष टीम गठित की। जांच के दौरान उनकी टीम ने इस गिरोह की पहचान की और फिर उनके कार्यालय में छापेमारी की, तो वहां से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया हैं और मौके से पुलिस ने 13 सीपीयू, एक लेपटॉप व एक प्रिंटर के अलावा आदि सामानों को बरामद किया हैं। उनका कहना हैं कि पकडे गए आरोपियों के नाम ललित प्रसाद व प्रदीप कुमार हैं। पूछताछ में आरोपी प्रदीप कुमार व ललित प्रसाद ने पुलिस को बताया कि वह लोग अब तक 500 लोगों से इस तरीके से ठगी कर चुके हैं और उनसे 75 से 80 लाख रुपए ऐंठ चुके हैं।

Related posts

बस और टैंपू में हल्की सी टक्कर के बाद भिड़े टेंपू और निजी बस चालक, बीच सड़क पर मारपीट, पुलिस बेखबर -देखें वीडियो

Ajit Sinha

नई दिल्ली: भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने आज आयोजित प्रेस वार्ता में प्रियंका गांधी व राहुल गांधी पर साधा निशाना।

Ajit Sinha

गुरूग्राम पुलिस का वांछित बदमाश मुठभेड़ के उपरान्त अवैध हथियारों सहित सोनीपत पुलिस ने किया गिरफतार।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!