अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
आर्थिक अपराध शाखा , गुरुग्राम की टीम ने आज शनिवार को जालसाजी व धोखाधड़ी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए एक कंपनी के साथ ठगी करने के मामले में 1 सरकारी कानूनगो सहित 2 आरोपितों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, जिनके नाम सतबीर राठी (उम्र-58 वर्ष) निवासी गांव राठीवास जिला गुरुग्राम (हरियाणा) तथा बिशन कुमार (उम्र 46 वर्ष) निवासी गांव झुंडू सराय जिला गुरुग्राम (हरियाणा) है।इस प्रकरण में अब तक पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 11.07.2024 को यशदीप बिल्डर्स एलएलपी के प्रतिनिधि द्वारा एक शिकायत के माध्यम से बताया गया कि कम्पनी द्वारा वर्ष 2018 में सोहना क्षेत्र में स्थित जमीन के विकास के लिए भूमि मालिकों के साथ सहयोग समझौता किया गया था तथा परियोजना के विकास के लिए कंपनी के द्वारा करोड़ों रुपये की राशि दी गई थी, को बाद में जमीन के मालिक, कुछ नए व्यक्तियों व अन्य रियल स्टेट कंपनियों ने आपस में मिलीभगत कर जमीन से संबंधित फर्जी दस्तावेज तैयार कर लिए तथा एक फर्जी इकरारनामा बनाकर पहले से किए गए समझौतों की शर्तों में बदलाव कर दिए। शिकायत के अनुसार जमीन के रास्ते को लेकर भी झूठा विवाद खड़ा किया गया और विभिन्न व्यक्तियों व कंपनियों/ अन्य जमीन खरीदने वाली कंपनियों के माध्यम से गलत दस्तावेज तैयार कराए गए, जिससे कंपनी के प्रोजेक्ट को प्रभावित किया गया तथा कम्पनी के साथ धोखाधडी करके ठगी की गई। इस सम्बन्ध में थाना शहर सोहना, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा अंकित किया गया तथा आर्थिक अपराध शाखा -I, गुरुग्राम की पुलिस टीम द्वारा मुकदमा में आगामी कार्यवाही /अनुसंधान किया गया।
आरोपितों की गिरफ्तारी:
आर्थिक अपराध शाखा I, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने पुलिस प्रणाली व पुलिस तकनीकी की सहायता से कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को गुरुग्राम से उपरोक्त मामले में संलिप्त 2 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए सतबीर राठी (उम्र-58 वर्ष) निवासी गांव राठीवास जिला गुरुग्राम (हरियाणा) तथा बिशन कुमार (उम्र 46 वर्ष) निवासी गांव झुंडू सराय जिला गुरुग्राम (हरियाणा) है।उनका कहना है कि पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपित सतबीर वर्ष 1997 में पटवारी के पद पर भर्ती हुए थे व वर्ष 2020 से 2023 तक सोहना तहसील में कानूनगो के पद पर रहते हुए उपरोक्त मुकदमा में अन्य आरोपितों के कहने पर आरोपित राजेंद्र(पटवारी) व आरोपित बिशन कुमार (कॉन्ट्रैक्चुअल लैंड रिकॉर्ड डाटा एंट्री ऑपरेटर) के साथ मिलकर उपरोक्त जमीन के फर्जी दस्तावेज/इंतकाल बनाए थे जिसके बदले में आरोपित सतबीर व विशन कुमार को आरोपितों से 40 हजार रूपये मिले थे।पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त मुकदमे में अब तक 5 आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
आगामी कार्यवाही:
गिरफ्तार किए गए आरोपितों (सतबीर व बिशन कुमार) को आज अदालत में पेश करके 2 दिन का पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया गया है। मुकदमा का अनुसंधान जारी है।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

