Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

टीवी एक्ट्रेस ने जूनियर एक्टर पर लगाया रेप का आरोप, बोलीं-दुष्कर्म के कारण गर्भवती हो गई

नई दिल्ली: टीवी धारावाहिक ‘कहानी घर घर की’, ‘देश में निकला होगा चांद’ और ‘नच बलिए’ जैसे टीवी धारावाहिकों में काम कर चुकीं एक टेलीविजन अभिनेत्री ने एक जूनियर अभिनेता पर होटल के कमरे में कथित तौर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. अभिनेत्री ने यह भी आरोप लगाया है कि दुष्कर्म के कारण वह गर्भवती हो गई हैं. यह जूनियर अभिनेता हरियाणा के यमुनानगर का रहने वाला है जो फिलहाल लापता है.

टाइम्स नाउ न्यूज डॉट कॉम की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इसी साल अक्टूबर में दोनों के बीच दोस्ती हुई थी. अभिनेत्री का दावा है कि होटल के कमरे में दुष्कर्म करने से पहले जूनियर अभिनेता ने उन्हें नशीला पदार्थ पिला दिया था. अभिनेत्री को कुछ दिनों बाद जब पता चला कि वह गर्भवती हो गई हैं, तो उन्होंने उससे शादी करने की बात कही, लेकिन अभिनेता मुकर गया. बताया जा रहा है कि यमुनानगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद से आरोपी लापता हो गया है.खबरों के मुताबिक, आरोपी का परिवार उसके साथ खड़ा नजर आ रहा है.



अभिनेत्री ने आरोप लगाया है कि उसके परिवार को इन सभी बातों की जानकारी है, लेकिन वे किसी भी तरह से उसकी मदद नहीं करना चाह रहे हैं.खबरों के मुताबिक, अभिनेत्री और जूनियर अभिनेता की मुलाकात मुंबई में ही हुई थी और दोनों ने साथ में कुछ कार्यक्रमों में भी काम किया है. कुछ समय तक के लिए ये दोनों अच्छे दोस्त भी रहे, लेकिन कुछ दिनों बाद दोनों में अनबन हो गई. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.

Related posts

फरीदाबाद:ऑपरेशन हॉट स्पॉट डोमिनेशन- बीते 7 दिन, 327 ठिकानों पर छापेमारी, 42 मामले दर्ज, 47 गिरफ्तार। 

Ajit Sinha

पलवल: लडक़ी का अपहरण कर, नशीला पदार्थ पिलाकर बलात्कार करने वाले आरोपित को महिला थाना पुलिस ने किया अरेस्ट

Ajit Sinha

मोदी ने अमेरिका के साथ व्यापार समझौता दबाव में किया, ट्रंप के पास अडानी व मोदी के भ्रष्टाचार का रिकॉर्ड और एपस्टीन फाइल्स।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!