Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

व्यापार मंडल मेन मार्किट ओल्ड फरीदाबाद के नवनियक्त प्रधान बोधराज मक्कड़ का व्यापारियों ने किया स्वागत।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद : नवनियुक्त व्यापार मंडल मेन मार्किट ओल्ड फरीदाबाद की और से एक बैठक का आयोजन मार्किट में किया गया। इसमें पिछले दिनों सर्वसम्मति से चुने गए प्रधान बोधराज मक्कड़ ने नई टीम के गठन का ऐलान किया। व्यापार मंडल मेन मार्किट ओल्ड फरीदाबाद की गठित नई टीम में पेटर्न प्रीतम नारंग,उपप्रधान बलराज शर्मा,चंदर नारंग,जरनल सेक्रेटरी मुकेश सैनी,सेक्रेटरी संजय नारंग,गोपाल मोहर,कैशियर किशन मनचंदा,प्रचार मंत्री लकी नारंग और विक्की सेवादार को पद देकर जिम्मेदारी सौपी गई। इस मौके पर नवनियक्त प्रधान बोधराज मक्कड़ का व्यापारियों ने पगड़ी पहनाकर, शॉल और बुके देकर स्वागत किया।

इस मौके पर प्रधान बोधराज मक्कड़ ने आएं हुए सभी व्यापारियों और पदाधिकारियों  का धन्यवाद करते हुए कहा कि जो मान-सम्मान मुझे दिया गया है। उस पगड़ी की लाज बचाने में कोई कसर नही  छोडूंगा। प्रधान ने कहा कि उनका पहला काम मार्किट में दुकानदार भाइयों की विभिन्न समस्याओं को अधिकारियों तक ले जाना है। तांकि दुकानदार भाइयों की जो समस्याए है वो दूर हो सके । वहीं मार्किट में टॉयलेट की सुविधा स्वछता का विशेष ख्याल रखना  , प्रशासन से मिलकर मार्किट को नो व्हीकल जोन घोषित किया जायेगा। तांकि मार्किट में जाम न लगे।



ये सारे काम तेज गति से हो यह उनकी पहली प्राथमिकता रहेंगी। इस मौके पर जरनल सेक्रेटरी मुकेश सैनी ने कहा कि ओल्ड फरीदाबाद की मार्किट सिर्फ फरीदाबाद में ही नही बल्कि एनसीआर में भी काफी फेमस है। लोग यहां दूर दूर से खरीदारी करने आते है।कस्टमर को किसी प्रकार की दिक्कत न हो उसका विशेष ख्याल रखा जायेगा। अंत में आएं हुए सभी सभी पदाधिकारियों का दुकानदार भाइयों का कैशियर किशन मनचंदा ने बैठक को सफल बनाने पर धन्यवाद किया।

Related posts

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड के बिल्डर और अवैध निर्माणकर्ता किसी भी गलत फहमी में ना रहे, जल्द होगी तोड़फोड़ की कार्रवाई- डीटीपी

Ajit Sinha

दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में हरियाणा सरकार की डिजनी लैंड बनाने की तैयारी।

Ajit Sinha

चंडीगढ़: हरियाणा प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या बुलेट की रफ्तार से बढ़ता ही जा रहा हैं, आंकड़े 793 तक पहुंची।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!