Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

आज फरीदाबाद की सभी अस्पतालों में ओपीडी सुबह से 6 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक बंद रखी गई- डॉ पुनीता हसीजा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: नेशनल आई एम ए और स्टेट आईएमए के निर्देशों का पालन करते हुए आज फरीदाबाद की सभी अस्पतालों में ओपीडी सुबह से 6 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक बंद रखी गई।

डॉ पुनीता हसीजा की अध्यक्षता में एक डेलिगेशन डिप्टी कमिश्नर यशपाल यादव को मिला। एक ज्ञापन प्रधानमंत्री के नाम दिया गया जिसमें यह लिखा गया कि सरकार ने जो नोटिफिकेशन जारी किया है वह वापस लिया जाए। इस नोटिफिकेशन से सरकार ने आयुर्वेदिक डॉक्टरों को विभिन्न प्रकार की सर्जरी करने की अनुमति दी है। इस डेलिगेशन में डॉ. सुरेश अरोड़ा, डॉक्टर सुनील मुटनेजा, डॉक्टर ललित हसीजा,डॉक्टर शिप्रा गुप्ता और डॉ. वंदना उप्पल शामिल थे।

जैसा कि पहले भी यह बताया गया है कि आई एम ए आयुर्वेद और आयुर्वेदिक डॉक्टरों के खिलाफ नहीं है ,लेकिन हमारा मकसद सिर्फ मिक्सोपैथी की खिलाफत करना है। हमारा यह मानना है कि मिक्सोपैथी को बढ़ावा देने से अपरिपक्व सर्जन पैदा होंगे और इससे आम जनता के स्वास्थ्य के साथ खिल वाड़ होने की संभावना है

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: तत्कालीन जिला नगर योजनाकार, को तुरंत प्रभाव से किया सस्पेंड, 7 फ्लैट्स धारकों को नोटिस जारी

Ajit Sinha

14 नवंबर  से शुरू  होगा  फोस्टैक  प्रशिक्षण कार्यक्रम।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने तैयार की रणनीति, मंत्रियों की लगाईं ड्यूटी।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!