Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

 वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए फरीदाबाद नगर निगम का अमला आज भी सक्रिय रहा, पानी का किया छिड़काव।  

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए फरीदाबाद नगर निगम का अमला आज भी सक्रिय रहा। मैगपाई सेक्टर-१६ए के पास  मुकेश  नामक व्यक्ति  से कूड़ा जलाने के कारण आज 5000  रूपये का जुर्माना वसूल किया और निगम के तीनोंजोनों में खुले में भवन निर्माण सामग्री डालने के आरोप में 76 व्यक्तियों/दुकानदारों के चालान किए गए  और अनेकों स्थानों पर भवन निर्माण सामग्री को ढ़कवाया भी गया। जगह-जगह चल रही निर्माण गतिविधियों को रोका गया।  पानी के टैंकरों  से छिड़काव मुख्य रास्तों पर हर रोज की तरह सुबह-सुबह पानी का छिड़काव का कार्य जारी रहा।                             

इधर फरीदाबाद नगर निगम की आयुक्त सोनल गोयल ने वायु प्रदूषण की आपात स्थिति से निपटने के लिएनिगम प्रशासन के द्वारा किए जा रहे उपायों की समीक्षा करने के लिए अपने कार्यालय में आज दोपहर बाद बुलाई गई निगमअधिकारियों की एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि यदि इको ग्रीन कंपनी ने बिना किसी देरी के अपनी कार्यशैली में सुधारनहीं किया तो उसके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के लिए सरकार को लिख दिया जायेगा और अन्य वैकल्पिक व्यवस्था करके शहरमें बेहतर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाय.उन्होंने निगम के सफाई, इंजीनियरिंग व फायर बिग्रेड विभाग के द्वारा वायु प्रदूषणको नियंत्रित करने के लिए किए जा रहे कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए इस कार्य में और अधिक मेहनत करने की आवश्यकता परबल दिया.आज की इस बैठक में अतिरिक्त आयुक्त विक्रम, संयुक्त आयुक्त प्रशांत अटकाॅन व  गगनदीप सिंह, मुख्य अभियंताडी.आर. भास्कर व रमेश मदान, स्वास्थ्य अधिकारी डा. उदयभान शर्मा, कार्यकारी अभियंता ओमवीर, रमन जागलान, श्यामसिंह, रवि शर्मा, दीपक किंगर, विजय ढाका, अमरजीत बिसला और अग्निशमन सेवा अधिकारी  राम सिंह खटाना आदि उपस्थितथे।                                



निग्मायुक्त ने बैठक को संबोधित करते हुए निगम अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि वे ग्रेपकेन्द्रीय प्रदूषणनियंत्रण बोर्ड और हरियाणा सरकार के द्वारा प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए जारी की गई हिदायतों की दृढ़ता से पालना करनासुनिश्चित करेंसभी कार्यकारी अभियंता और स्वास्थ्य अधिकारी अपने फील्ड स्टाफ के माध्यम से कूड़ा जलाने की घटनाओं परपैनी नजर रखे और चल रही चालानिंग प्रक्रिया में तेजी लाए, वैध या अवैध रूप से चल रहे सभी प्रकार के निर्माण कार्यों को सख्तीसे रोका जाए, 

जहां-जहां खुले में भवन  निर्माण सामग्री पड़ी हुई है उन्हें या तो  ढकवाया जाए या उनके चालान करवाये जाए सड़कोंऔर मुख्य रास्तों पर पानी  के टैंकरों के माध्यम  से और पेड़ों पर फायर बिग्रेड की गाड़ियों के माध्यम से पानी को छिड़काव का कार्यनिरंतर जारी रखने के निर्देश भी निगम आयुक्त ने बैठक में दिए .इको ग्रीन कंपनी पर नकेल न कसने और स्वीपिंग मशीन के द्वारासमुचित सफाई न करवाने पर निगम आयुक्त ने सफाई विभाग के अधिकारियों और संबंधित कार्यकारी अभियंता को जमकरखरी-खोटी सुनाई और उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।       

Related posts

फरीदाबाद: नए कार्यकर्ताओं के जुड़ने से पार्टी संगठन होगा और मजबूत : गोपाल शर्मा

Ajit Sinha

फरीदाबाद: अंडर ऐज ड्राइविंग करने वाले वाहन चालक एवं उनके परिजन सावधान, विशेष अभियान चलाकर काटे जाएंगे चालान

Ajit Sinha

फरीदाबाद :क्राइम ब्रांच ,सेक्टर -30 ने जिन 18 जुआरियों को जुआ खेलते हुए पकडे हैं,उनमें आपका कोई अपना तो नहीं,तस्बीर देखिये।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!