Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

50000 के ईनामी तीन छात्रों को एक सुरक्षा गार्ड के बन्दूक लूटने के मामले में पुलिस ने किया गिरफ्तार।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के थाना बिसरख पुलिस ने शौक को पूरा करने के लिए लूट करने वाले तीन छात्रों को गैलेक्सी वेगा चौराहे से गिरफ्तार किया है। आरोपियो से पुलिस ने पिछले महीने एक सुरक्षा गार्ड से लूटी हुई, लाइसेंसी राइफल और कारतूस के साथ ही लूट में इस्तेमाल किया गया तमंचा, कारतूस और मोटर साइकिल बरामद किया है। पुलिस इन बदमाशों की गिरफ्तारी को एक बड़ी कामयाबी के रूप में देख रही है क्योंकि इन बदमाशों का कोई पिछला रिकॉर्ड नहीं है और इस लूट को आरोपियों अपने हथियारो के प्रति अपने जुनून को पूरा करने के लिए अंजाम दिया। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

पुलिस की गिरफ्त में खड़े विशाल, योगेन्द्र, विकास निवासी गाँव रोजा याकूबपुर में रहते है। सेंट्रल के डीसीपी हरीश चंद्र ने बताया कि तीनों दोस्त है इनमें योगेंद्र हथियारों के प्रति जुनून था। इसके पास तमंचा  पहले से था। कुछ दिनो पहले कासगंज निवासी आशीष दीक्षित ग्रेटर नोएडा औद्योगिक क्षेत्र स्थित पीवीएस कम्पनी में सुरक्षाकर्मी के रूप तैनात हुआ था, आशीष दीक्षित गांव रोजा याकूबपुर में किराए पर रहता था। उसके पड़ोस में रहने वाले योगेन्द्र को आशीष की लाइफल भा गई थी। उसने राइफल को हासिल करने के अपने साथियो के साथ मिल लूट की योजना बनाई और 20 सितम्बर रविवार देर शाम को जब आशीष दीक्षित पैदल ही रोजा याकूब पुर से अपनी नाइट ड्यूटी के लिए जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में एक बाइक पर सवार होकर तीनों  ने उसे रोक लिया। और तमंचा लगा कर गोली मारने की धमकी दी, और उसकी राइफल लूट कर फरार हो गए। 

सेंट्रल के डीसीपी हरीश चंद्र ने बताया कि आशीष दीक्षित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज मामले की जांच शुरू की गई इसके के लिए पुलिस की तीन टीमे गठित की गई थी। एक सूचना पर आज तीनों आरोपियों को ग्लैक्सी वेगा चौराहे से गिरफ्तार किया गया है। डीसीपी ने बताया की तीनों छात्र है योगेन्द्र ने इस साल 12वीं का परीक्षा पास की इनकी उम्र 18 से 20 साल की है । इन बदमाशों का कोई पिछला रिकॉर्ड नहीं है। ये फर्स्ट टाइमर है, लूट का खुलासा करने वाली टीम को पुलिस आयुक्त ने 50000 का इनाम दिये जाने की घोषणा की है। 

Related posts

छह चोर गिरफ्तार, चार फरार,13 किलो सोना के बिस्कुट और करोड़ों आभूषण, 57 लाख कैश, एक स्कार्पियों पुलिस किया बरामद

Ajit Sinha

फरीदाबाद जिले में बदमाशों के हौसले बुलंद ,सरेआम व्यापारी का अपहरण कर हत्या-देखें वीडियो

Ajit Sinha

डकैती, हत्या, अवैध हथियार रखने व पुलिस कस्टडी से भागने की वारदात को अंजाम देने वाला अपराधी पकड़ा गया।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!