Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

अनाथ हुई तीन मासूम जिंदगियां: माता-पिता ने दुनिया को कहा अलविदा, अस्पताल में मौत से लड़कर जीते बच्चे।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
सेंट्रल नोएडा ज़ोन के थाना ईकोटेक थर्ड क्षेत्र के सादुल्लापुर गांव में एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ पारिवारिक विवाद के चलते एक दंपति ने जहर खा लिया, हालत बिगड़ने पर उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दंपति के तीन बच्चे थे, राहत की खबर यह है कि तीनों बच्चे का इलाज चल रहा है जो अब खतरे से बाहर हैं।

पिता श्रवण पाल और मां नीलम की मौत के चलते दस साल की वैष्णवी, आठ साल वैभव, चार साल की लाडो के सिर से माता-पिता का साया उठ गया. और पारिवारिक विवाद के चलते एक परिवार का इस तरह बिखर गया.नीलम के भाई अवध नारायण ने बताया की उसे सूचना मिली थी की जीजा और दीदी की तबीयत खराब जब वह आया तो उन्हे अस्पताल ले जाया जा चुका था, जहां डॉक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया गया था. बच्चों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. एडीसीपी सेंट्रल नोएडा संतोष कुमार ने बताया कि श्रवण पाल और नीलम जो मूल रूप से प्रयागराज के रहने वाले थे। दोनो ने अज्ञात पारिवारिक कारणों से जहर खा लिया । हालत बिगड़ने पर उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। ईकोटेक तृतीय पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है ताकि जहर खाने के असली कारणों का पता लगाया जा सके।

Related posts

पत्नी सीमा को दूसरी मंजिल से धक्का देकर हत्या करने के आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :कंपनी मैनेजर और उसके बेटे को जान से मारने की धमकी देकर 10 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश अरेस्ट।

Ajit Sinha

फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, इंश्योरेंस के नाम पर ‘बोनस’ का लालच देकर करोड़ों की ठगी, पुलिस ने 13 साइबर अपराधी को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x