Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते तीन गिरफ्तार,5.71 लाख रूपए की नगदी व अन्य सामान बरामद

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाने के आरोप में रेवाड़ी जिले से तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 5,71,900 रुपये की नगदी व अन्य सामान बरामद किया है। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि सीआईए टीम को गुप्तचर द्वारा सूचना मिली की मनचंदा सोसाइटी के एक फ़्लैट पर आईपीएल मैच पर सट्टा खिलवाने का काम चल रहा है और यह कार्य दो लोग निवासी मनचंदा सोसाइटी अपने फ़्लैट पर कर रहे हैै।
             
इस सूचना पर पुलिस टीम ने उक्त स्थान पर रेड कर दिल्ली कैपिटल (डीसी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते हुये तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से 5,71,900 रुपये नकद, 12 फोन, एक एलईडी, एक लैपटॉप और दो नोटपैड भी जब्त किए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान करण सिंह, ओम प्रकाश उर्फ शम्मी और मोहित के रूप में हुई। आरोपियों के खिलाफ थाना मॉडल टाउन में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Related posts

पुलिस महा- निरीक्षक डॉ. हनीफ कुरैशी को नव एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग का सचिव लगाया गया हैं।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा सरकार द्वारा अविलंब किया जाएगा आयुष्मान योजना के तहत लंबित क्लेम का भुगतान

Ajit Sinha

अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव 17 जनवरी से फरीदाबाद में होगा : मूलचंद

Ajit Sinha
error: Content is protected !!