Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

लाखों रुपए कीमत के ढाई हजार से अधिक पेड़ काट कर ले गए चोर , केस दर्ज  

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा की जारचा थाने क्षेत्र में स्थित ऊंचा अमीरपुर गांव में पेड़ चोरी किए जाने का अनोखा मामला सामने आया है।  यहां चोरों ने 100 बीघा जमीन पर लगे करीब ढाई हजार पेड़ काट कर ले गए।  जब ग्रामीणों को इस बात का पता चला तो उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस और वन विभाग से की है।  अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है अधिकारी के अनुसार जो पेड़ काटे गए हैं उनकी लकड़ियों की कीमत बाजार में लाखों रुपए आँकी गई है।

वन विभाग ने वन महोत्सव के दौरान नव साल पहले ऊंचा अमीरपुर गांव में 100 बीघा सरकारी जमीन 10 हजार पेड़ लगाए थे। इनमें अर्जुन, पापड़ी, कीकर आदि पेड़ों का रोपण किया गया था। नौ साल में यहां जंगल बन गया था। तीन दिन पहले ग्रामीणों ने देखा कि उक्त जमीन से कई पेड़ काटे गए हैं। उनकी लकड़ियां भी गायब हैं।

ऊंचा अमीरपुर निवासी अवनीश प्रताप सिंह ने बताया कि की शिकायत वन विभाग व कोतवाली पुलिस से की गई। पुलिस और वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। अधिकारियों ने बताया कि करीब 2500 पेड़ काटे गए हैं। इनकी लकड़ियों की कीमत बाजार में लाखो रुपये आंकी जा रही है।

ग्रामीणों ने बताया कि जिस जमीन पर पेड़ लगे हैं, वहां स्टेडियम प्रस्तावित है। 100 में से 11 बीघा जमीन से पेड़ों को कटवाने के लिए वन विभाग से अनुमति मांगी जा रही है। अनुमति मिलने से पहले ही चोर पेड़ काटकर ले गए। ग्राम प्रधान नीलम चौहान ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। मामले की शिकायत कर जांच कराई जाएगी। वहीं, कोतवाली प्रभारी श्रीपाल सिंह ने बताया कि ऊंचा अमीरपुर में पेड़ काटे जाने की शिकायत पर पुलिस को भेजा गया था। मौके पर वन विभाग की टीम भी थी। इस पर वन विभाग कार्रवाई करेगी।

Related posts

सेल्समैन का हत्यारा पुलिस मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार, दो आरोपित फरार, पुलिस तलाश में जुटी।

Ajit Sinha

पारिवारिक कलह की वजह से महिला ने 16 मंजिल ईमारत से कूदकर अपनी जान दे दी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद की एक युवती से 7 करोड 59 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के वाले 16 साइबर ठग पकड़े गए-वीडियो देखें।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!