Athrav – Online News Portal
अपराध पलवल

999 टेलीकॉम पर फायरिंग मामले में शामिल तीसरा आरोपित पकड़ा गया, बाकि के आरोपित जल्द पुलिस गिरफ्त में होंगे।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पलवल: 999 टेलीकॉम में गत 29 मार्च 2024 को सुबह के साढ़े नौ बजे हुई ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फ़ैलाने के मामले में लिप्त तीसरे आरोपितों को आज गिरफ्तार किया हैं। तीसरे आरोपित पर शूटरों की मदद करने का गंभीर आरोप हैं। पुलिस की माने तो सभी आरोपितों की पहचान अब चुकी हैं जल्द ही सभी आरोपित पुलिस गिरफ्त में होंगे। क्राइम ब्रांच की सभी टीम बाकि के सभी आरोपितों को पकड़ने में लगी हैं। जल्द ही इस प्रकरण में पुलिस प्रेस कांफ्रेंस कर सकती हैं। इस लिए पकड़े गए सभी बदमाशों के चेहरे और नाम अभी उजागर पुलिस नहीं कर रही हैं।

डीएसपी दिनेश यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि गत 29 मार्च 2024 को जिन मुख्य आरोपितों ने सुबह करीब 9:30 आगरा चौक, पलवल निकट स्थित 999 टेलीकॉम दुकान पर फायरिंग की थी उनको वारदात में सहयोग करने एवं योजना में शामिल तीसरे आरोपित को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पूर्व पुलिस ने मुख्य आरोपितों को वारदात में सहयोग करने एवं योजना में शामिल दो आरोपितों को केवल 24 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया था जिन्हें पेश अदालत कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया हुआ है। गिरफ्तार किए गए तीसरे आरोपित को भी पेश अदालत कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपितों से गहनता से पूछताछ जारी है। डीएसपी ने बताया कि फायरिंग करने वाले सभी आरोपितों की पहचान हो चुकी है। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि मामले में फरार तथा इस वारदात से जुड़े किसी भी आरोपित को बक्सा नहीं जाएगा। जिला पुलिस की सभी क्राइम यूनिट एवं टीमें लगातार आरोपितों के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। सभी आरोपित जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे

Related posts

शातिर रितिक रोशन गैंग का 25000 रूपए का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल,3 साल से थी पुलिस को तलाश।

Ajit Sinha

रात 10 बजे के बाद डीजे बजाया तो होगी सख्त कार्रवाई : उपायुक्त

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पत्नी पर शक करता था से नाराज एक पति ने अपने चार मासूम बच्चों सहित ट्रेन के आगे छलांग लगा दी, पांचों की मौत हुई मौत।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x