Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

एंटी करप्शन ब्यूरो अंबाला की टीम ने तत्कालीन हल्का पटवारी को 6000 रूपए रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंड़ीगढ़: एंटी करप्शन ब्यूरो, अम्बाला की टीम ने आज शुक्रवार को एक तत्कालीन हल्का पटवारी नग्गल , जिला अंबाला को 6000 रूपए रिश्वत मांगने के आरोप में  किया है। गिरफ्तार किए गए तत्कालीन हल्का पटवारी का नाम  अनुज कुमार है। शिकायतकर्ता रमन सांगरा वकील निवासी नजदीक मानव चौक, अम्बाला शहर ने दिनांक 14.03.2022 को एसीबी अम्बाला को दी गई शिकायत में आरोप लगाया था कि अनुज कुमार, पटवारी हल्का नग्गल, जिला अम्बाला व उसका सहायक जितेन्द्र कुमार उर्फ रिन्कू द्वारा उससे उसकी मुवक्किल (ब्सपमदज) रीना रानी निवासी गांव सकराहों जिला अम्बाला की 03 कनाल 17 मरले भूमि का इंतकाल राजस्व रिकार्ड में दर्ज करने की एवज में उससे 6,000/-रूपए  बतौर रिश्वत की मांग की जा रही है। इस प्रकरण में शिकायतकर्ता द्वारा की गई रिकॉर्डिंग के आधार पर एसीबी. की टीम द्वारा मुकदमा  संख्या 4 दिनांक 14.3.2022 धारा 7 पी.सी.एक्ट, 1988, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, अंबाला में आरोपित अनुज कुमार पटवारी उपरोक्त व उसके सहायक जितेन्द्र कुमार उर्फ रिंकू (प्राइवेट व्यक्ति) के विरुद्ध दर्ज किया गया था तथा दिनांक 19.12.2024 को आरोपित  जितेन्द्र कुमार उर्फ रिन्कू सहायक पटवारी (प्राइवेट व्यक्ति) को एसीबी. अम्बाला द्वारा गिरफतार किया जा चुका है।एसीबी की टीम अम्बाला द्वारा आज शुक्रवार  को मुकदमा  में संलिप्त आरोपित अनुज कुमार तत्कालीन हल्का पटवारी नग्गल, जिला अम्बाला को उसके विरुद्ध रिश्वत राशी मांगने संबंधी साक्ष्य/तथ्य पाए  जाने उपरान्त गिरफतार कर लिया गया है जिसको कल शनिवार  न्यायालय के सम्मुख पेश किया जाएगा।

Related posts

आदमपुर से कांग्रेस उम्मीदवार जयप्रकाश का नामांकन भरवाने पहुंचे भूपेंद्र सिंह हुड्डा जमकर गरजे।

Ajit Sinha

बीजेपी -जेजेपी की गठबंधन सरकार स्कूलों का मर्जर नहीं बल्कि प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था का मर्डर कर रही है- हुड्डा

Ajit Sinha

फरीदाबाद: नाबालिक लड़की से घर में घुसकर गलत काम करने वाला आरोपित पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x