Athrav – Online News Portal
नोएडा स्वास्थ्य

लखनऊ से आई टीम ने मॉक ड्रिल करा कर जिले में चल रही तैयारियों परखा, पूरे प्रदेश को तैयारियों में अव्वल बताया

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
कोरोना वायरस की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए शासन इससे निपटने की तैयारियों में जुटा हुआ है. इसके लिए अस्पतालों में संसाधन जुटाए जा रहे हैं, जिससे कि कोरोना का मुकाबला सही ढंग से किया जा सके. नोएडा सेक्टर 39 स्थित कोविड अस्पताल में जनपद में बढ़ रहे केस को लखनऊ से आई टीम ने मॉक ड्रिल कराया और मॉक ड्रिल कर रही डॉक्टरो की टीम के बारे में बताया कि इनकी ये प्रैक्टिस बहुत बढ़िया थी तय समय से पहले इन्होंने पेसेंट को एम्बुलेन्स से बेंटिलेटर पर शिफ्ट करके सभी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करा दी।

मरीज के इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम (आईसीसी) में फोन करते ही डायल 108 के एंबुलेंस कर्मियों को सूचित किया गया। फिर सेक्टर-30 स्थित जिला अस्पताल से 13 साल की अर्शी को डमी मरीज के रूप में अस्पताल लाया गया है। स्ट्रेचर से मरीज को इमरजेंसी वार्ड में ले जाकर जांच की गई और सांस लेने में परेशानी होने पर ऑक्सीजन दी गई। फिर उसे पीकू वार्ड में भर्ती कर वेंटिलेटर पर रखा गया और ऑक्सीजन सप्लाई की व्यवस्था देखी गई। नोडल अधिकारी ने कोरोना मरीजों के उपचार की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। यूपी में सबसे ज्यादा केस के साथ जनपद गौतमबुद्ध नगर अव्वल स्थान पर है। और लगातार नए केस की संख्या बढ़ती जा रही है जिससे जनपदवासियों और स्वास्थ्य विभाग में भी चिंता बढ़ गई है। इसी के चलते आई लखनऊ से आई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोविड अस्पताल में लगे ऑक्सीजन प्लांट सहित अस्पताल में मरीजों का जायजा लिया और डॉक्टरों की टीम ने मॉक ड्रिल किया। जॉइंट डायरेक्टर ऑफ हेल्थ डायरेक्ट्रेट डिपार्टमेंट आशु पांडेय ने बताया कि आज डॉक्टरो द्वारा की गई मॉक ड्रिल की प्रक्रिया हम पूरे प्रदेश में चला रहे है। पहले भी हमने देखा है कि यहां सबसे ज्यादा केस सामने आए थे और इस तीसरी लहर में भी हम यही देख रहे हैं। फिलहाल पूरे प्रदेश में गौतमबुद्ध नगर अव्वल स्थान पर है। हमारी कोशिश है लोगों को इसके प्रति जागरूक करें और नियमों का पालन करें।

Related posts

फरीदाबाद/नॉएडा: ग्रीन फील्ड रेलवे अंडरपास में डूबी दो बड़ी गाड़ियां, ओल्ड अंडरपास में डूब गया ट्रैक्टर,शहर हुआ जलमग्न

Ajit Sinha

विकलांगों के उपकरण बनाने वाली कंपनी में लगी आग, फायर बिग्रेड 5 गाड़ियों ने आग पर पाया काबू, कोई हताहत नहीं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: आज कोरोना संक्रमण के नए 83 मरीज आए हैं, आंकड़े लगातार बढ़ रही हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x