Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली राष्ट्रीय

भूखे शख्स  के साथ बांटकर पुलिस अफसर ने खाया खाना, दरियादिली ने रातों रात बना दिया हीरो

तिरुअनंतपुरम:केरल पुलिस अफसर एसएस श्रीजीत का एक वीडियो इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है जिसने पुलिस अफसर को रातों रात हीरो बना दिया है.30 वर्षीय पुलिस अफसर का हड़ताल वाले दिन एक व्यक्ति संग भोजन बांटकर खाने का वीडियो वायरल हो रहा है. सोमवार को तिरुअनंतपुरम में हड़ताल थी और इसी दौरान ये वीडियो शूट किया गया. केरल पुलिस मीडिया सेंटर के मुताबिक पोस्ट किए जाने के 3 घंटे के भीतर इस वीडियो को 25 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा. इस वीडियो को फेसबुक पेज ‘स्‍टेट पुलिस मीडिया सेंटर केरल’ पर शेयर किया गया था और इस वीडियो को बनाने वाला पुलिस अफसर का ही कोई दोस्त है.



राज्य के पुलिस डायरेक्टर जनरल लोकनाथ बेहरा ने पुलिस अफसर को बुला उनको बधाई भी दी.एसएस श्रीजीत ने बताया, “जैसे ही मैं अपने भोजन का पैकेट खोलने वाला था, मैंने देखा कि एक आदमी मुझे देख रहा है.मुझे पता चल गया कि वह भूखा है और मैंने उससे पूछा कि क्या वह भूखा है और उसने हां में जवाब दिया. जिसके बाद मैंने उससे कहा कि मेरे साथ खाना खाए.पहले तो व्यक्ति झिझका लेकिन मेरे जोर देने पर उसने मेरे साथ खाना खा लिया.”

Related posts

मेलबर्न: रहाणे ने कहा कि हमारे पास पर्थ में मौका था, लेकिन वर्तमान में रहना और बीती बातों को न सोच कर अपना सर्वश्रेष्ठ करने पर ध्यान देना अच्छा होता है.

Ajit Sinha

यदि इसी लूट के लिए महाराष्ट्र सरकार सत्ता में आई है तो इसके विरोध में प्रदेश की जनता को भी अपनी ताकत दिखानी पड़ती है.-बीजेपी

Ajit Sinha

स्वतंत्रता सेनानी की धर्मपत्नी गिन्दोडी देवी का 105 वर्ष की आयु में निधन,राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!