Athrav – Online News Portal
नोएडा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और निजी भागीदारी से बदल रही गांव की तस्वीर, तालाब लोगों के घूमने और फोटोशूट कराने की जगह बन चुके हैं

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा नीचे गिरते ग्राउंड वॉटर लेवल की स्थिति को देखते हुए शहर के तालाबों का जीर्णोद्धार करने का जो निर्णय जो लिया गया उससे तलाब न सिर्फ आसपास के एरिया में जल स्तर बढ़ रहा है बल्कि इससे गांव की खूबसूरती भी बढ़ गई है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने इसी सोच के साथ जो गांवों में स्थित तालाबों के जीर्णोद्धार की पहल की है। और अब दिखाई देने लगा है. कभी कूड़े से पटे और सिल्ट से भरे हुए तालाब ग्रेटर नोएडा  की पहचान हुआ करते थे अब यहां कूड़े और सिल्ट की जगह पानी से लबालब तालाब दिखाई दे रहे है, और तालाब लोगों के घूमने और फोटोशूट कराने की जगह बन चुके हैं।

तालाबों की सफाई के बाद पुनरुद्धार कराना आसान काम नहीं था, ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में 281 तालाब है सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर प्राधिकरण ने यह कवायद शुरू कराई थी। ग्रेटर नोएडा के डाबरा और जैतपुर गांव में प्राधिकरण खुद से तथा निजी भागीदारी से गांवों में स्थित तालाबों के जीर्णोद्धार के लिए सतत प्रयास किया. प्राधिकरण और पैडमैन के नाम से मशहूर रामवीर तंवर के संयुक्त प्रयास से अब यह सूरत बदल रही है। अब यहां कूड़े और सिल्ट की जगह पानी से लबालब तालाब दिखते हैं। तालाबों में पानी बढ़ा तो यहां पक्षी भी पहुंचने लगे।

एसीईओ श्री लक्ष्मी वीएस का कहना है कि तालाब की सफाई के बाद पुनरुद्धार कराना जहां चुनौती था। वहीं, इस जगह को उपयोगी बना लोगों को खुद इसे सुरक्षित बनाए रखने के लिए जागरूक करना भी था। लोगों को जागरूक किया गया कि यहां कूड़ा या मलबा न फेंकें। कोशिश रंग लाई। फिर तालाबों से सिल्ट निकालने के अलावा यहां से गंदगी भी हटवाई गई। लंबे समय तक चली सफाई और सुधार के कामों के बाद तालाब अपने नए संवरे रूप के साथ तैयार हैं। इस से न केवल भूगर्भ जल के रीचार्ज होने की संभावना बढ़ी है। दूसरे,आबादी की भी लैंडस्केपिंग इस तालाब के खूबसूरती ने बदलने का काम किया है।एसीईओ का कहना है कि ग्रेटर नोएडा के 281 तालाबों में से प्राधिकरण अब तक 194 तालाबों की साफ सफाई करा चुका है। इसमें से 41 तालाबों की सफाई निजी भागी दारी से की गई है। शेष तालाबों की भी सफाई भी योजना में शामिल है। जल्दी ही वहां भी काम शुरू हो जाएगा। कुछ तालाबों पर अतिक्रमण है। इन अति क्रमण को भी पुलिस व जिला प्रशासन की मदद से हटाया जाना है। अतिक्रमण हटने के बाद वहां काम शुरू कराया जा सकेगा। एसीईओ श्री लक्ष्मी बीएस का कहना है साफ-सुथरे तालाबों से गांवों की खूबसूरती में भी बढ़ जाती है। लोग इनके चारों ओर सुबह- शाम सैर भी कर सकते हैं. प्राधिकरण खुद से गैर सरकारी संगठनों और निजी भागीदारी से तालाबों के जीर्णोद्धार के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा। ग्रेटर नोएडा के सामाजिक व अन्य गैर सरकारी संगठनों से अपील है कि तालाबों के जीर्णोद्धार में भागीदारी निभाएं और ग्रेटर नोएडा को स्वच्छ व सुंदर शहर बनाने में सहयोग करें ।

Related posts

यूपी रोडवेज की चलती बस में लगी आग, यात्रियों के बस से कूद कर जान बचाई, बस जल कर खाक

Ajit Sinha

होली और जुमे की नमाज एक ही दिन होने से पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर हाई अलर्ट मोड पर

Ajit Sinha

साइबर क्राइम पुलिस ने व्हाट्सएप के जरिए इंवेस्टमेंट के नाम पर 78 लाख साइबर ठगी करने वाले एक आरोपित को धर दबोचा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x