Athrav – Online News Portal
हरियाणा

जमाबंदियों में सरकारी जमीनों की मलकियत हरियाणा सरकार के नाम दर्शायी जाए-अतिरिक्त मुख्य सचिव

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के वित्तायुक्त और राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव  संजीव कौशल ने कहा है कि प्रदेश में गिरदावरी का काम चल रहा है इसलिए जमाबंदियों में सरकारी जमीनों की मलकियत हरियाणा सरकार के नाम दर्शायी जाए। इसके अलावा, कास्त के कॉलम संबंधित विभाग की भूमि ब्योरा दर्ज करें और उसमें भूमि के बारे में पूरी जानकारी ही डालें। अंतिम कॉलम के अंदर इस जमीन के संबंध में निर्मित भवन, निर्माण, खाली स्थान और अधिग्रहण जैसी जानकारी होनी चाहिए। कौशल आज यहां राज्य के सभी जिला उपायुक्तों के साथ स्वामित्व योजना के तहत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

कौशल ने कहा कि पिछले दिनों कैबिनेट में हरियाणा सरकार ने हरियाणा लैंड बैंक बनाने का फैसला किया है और इस फैसले के तहत सरकार को हर प्रकार की भूमि की जानकारी रहेगी। उन्होंने बताया कि लैंड बैंक के तहत हर प्रकार की भूमि की जानकारी होने की वजह से  योजनाओं को धरातल पर लाने में किसी भी प्रकार की ज्यादा दिक्कत नहीं होगी और राज्य के सभी राजस्व अधिकारियों को अपने संबंधित क्षेत्राधिकार में आने वाली जमीन की सभी प्रकार की जानकारियां रहेंगी कि किस जमीन को किस परियोजना के लिए और कहां उपलब्ध कराया जा सकता है।

कौशल ने बताया कि अगले एक-दो दिन में लैंड पॉलिसी भी अधिसूचित की जाएगी। उन्होंने राज्य के सभी उपायुक्तों को निर्देश देते हुए कहा कि निर्धारित लक्ष्य के अनुसार स्वामित्व योजना पर कार्य लगातार जारी रखें और अब तक जो निर्धारित लक्ष्य रखे गए थे स्वामित्व योजना के तहत वे पूरे किए जाएं।  उन्होंने कहा कि वे मॉडर्नाइजेशन ऑफ रिकॉर्ड रूम के कार्य से संतुष्ट हैं और यह अपने समय अवधि के अनुसार ही जारी है।

Related posts

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने की भाजपा के आगामी कार्यक्रमों की घोषणा

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दी बड़ी सौगात, करीब 117 करोड़ की 557 परियोजनाओं का किया उद्घाटन

Ajit Sinha

चंडीगढ़:जननायक जनता पार्टी ने सभी जिलों में एससी सैल के अध्यक्ष नियुक्त किए,4 वरिष्ठ उपाध्यक्ष भी बनाए

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x