Athrav – Online News Portal
नोएडा

अतिक्रमण हटाने पहुंची नोएडा प्राधिकरण की टीम को लोगों के विरोध के कारण लांचर नजर आई, बिना कार्रवाई किए बैरंग लौटना पड़ा

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा के सलारपुर गांव में बुधवार को अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंची नोएडा प्राधिकरण की टीम को लोगों के विरोध के बाद वापस लौटना पड़ा है। लोगों के भारी भीड़ के विरोध के कारण प्राधिकरण की टीम लाचार नजर आई, और उसे वापस लौटना पड़ा।सलारपुर में लगा हुआ चेतावनी का बोर्ड बता रहा है कि यह जमीन प्राधिकरण की है इस पर अतिक्रमण करना और अवैध निर्माण करना अपराध है। लेकिन इस बोर्ड के पीछे खड़ी बड़ी-बड़ी इमारतें इस बात की ताकीद कर रही हैं, यहां भूमाफियाओं की दबंगई चल रही है।

आज जब तय कार्यक्रम के अनुसार प्राधिकरण के दस्ते बुल्डोजरो के साथ अवैध निर्माण को हटाने पहुंचे, तो लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और उन्होंने प्राधिकरण के अधिकारियों और उनकी गाड़ियों को घेर कर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. लोगों की भीड़ के विरोध को देखते हुए प्राधिकरण के टीम को काम रोकना पड़ा। और मौके की नज़ाकत को देखते हुए प्राधिकरण की टीम को बिना कार्रवाई किए बैरंग लौटना पडा । इस मामले में प्राधिकरण की तरफ से पुलिस को कोई अभी शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है,  

पुलिस का कहना है की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। वही प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि सलारपुर में लगातार हो रहे अवैध निर्माण को ध्वस्त किया जाएगा और प्राधिकरण की टीम वहां पर काम रुकवाने के लिए गई थी, कुछ लोगों द्वारा विरोध करने की जानकारी सामने आई है लेकिन अतिक्रमण और अवैध निर्माण के खिलाफ प्राधिकरण की कार्रवाई जारी रहेगी.

Related posts

पुलिस और बदमाशों के बीच हुए अलग-अलग मुठभेड़, 25 हजार के इनामी और लूट का अर्धशतक लगाने वाला लुटेरा घायल

Ajit Sinha

ग्रीन कॉरिडोर बनाकर 6 किमी की दूरी को महज 3 मिनट 50 सेकेंड पूरी की और नए जन्मे जुड़वां बच्चों की जिंदगी जीत गई-वीडियो देखें।

Ajit Sinha

फर्जी दस्तावेज बनाकर ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार, आरोपी पक्ष की महिला वकील का पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x