Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ राजनीतिक हरियाणा

छात्रों का व्यक्तित्व निखारने में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की भूमिका महत्वपूर्ण : पंडित मोहन लाल बड़ौली


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई (एनएसएस) का मूल उद्देश्य छात्रों के व्यक्तित्व और चरित्र के विकास के साथ-साथ सेवा भाव को विकसित करना है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई युवाओं में सृजनात्मक एवं रचनात्मक कार्यों के प्रति प्रेरित कर समाज सेवा का अवसर प्रदान करती है। व्यक्तित्व को निखारने और भविष्य में उन्हें कर्त्तव्यनिष्ठ, संवेदनशील तथा उपयोगी नागरिक के रूप में संवारने में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मंगलवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली पीएम गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा “स्वयं से पहले आप” की भावना के साथ आयोजित “आत्मनिर्भर भारत“ विशेष शिविर के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। यहां उन्होंने छात्राओं में सेवा, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को सुदृढ़ करने की दिशा में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की सराहना की। इस मौके पर स्कूल प्रिंसिपल सुमन शर्मा सहित विद्यालय का स्टाफ, एनएसएस स्वयंसेविकाएँ एवं छात्राएँ उपस्थित रहीं।

मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का प्राथमिक उद्देश्य ही सेवा के माध्यम से शिक्षा है। उन्होंने समाज सेवा, स्वच्छता, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रेरणादायक विचार साझा किए। बड़ौली ने छात्राओं का उत्साहवर्धन भी किया। बड़ौली ने छात्राओं से स्वदेशी अपनाने और देश को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देने का आग्रह किया।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने कहा कि स्वदेशी अपनाकर ही आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार होगा। उन्होंने कहा कि देश में बने उत्पादों को बढ़ावा देंगे तब हमारे उद्योग सशक्त होंगे और अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। श्री बड़ौली ने कहा कि पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में आज गांव-गांव तक डिजिटल क्रांति पहुंची है। पूरी दुनिया में भारत का गर्व बढ़ा रहा है। पहले हम तकनीक आयात करते थे, आज दुनिया भारत से सीख रही है, यह आत्मनिर्भर भारत का नया चेहरा है।

बड़ौली ने कहा कि भारत नए आत्मविश्वास से भरा हुआ भारत है। आज हम स्वदेशी संकल्प की ताकत के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। स्वदेशी संकल्प हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। हम सभी को इस संकल्प को अपने जीवन का हिस्सा बनाना होगा। श्री बड़ौली ने कहा कि स्वदेशी संकल्प केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हमारी मातृभूमि के प्रति हमारा प्रेम और समर्पण है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने सोनीपत से सालासर धाम जाने वाली बस को हरी झंडी दिखाकर श्रद्धालुओं को रवाना किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनआस्था, संस्कृति और धार्मिक परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर कार्य कर रही है। बड़ौली ने कहा कि इस पावन यात्रा के माध्यम से श्रद्धालुओं को सुविधाजनक, सुरक्षित और सुव्यवस्थित यात्रा का अवसर प्रदान किया गया है। बड़ौली ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार ने ही महापुरुषों की जयंती को राज्य स्तर पर मनाने की शुरू की, इससे पहले किसी भी सरकार ने महापुरूषों की जयंती कार्यक्रमों को मनाने की पहल नहीं की। उन्होंने कहा कि नायब सैनी सरकार संतों, महापुरूषों संदेशों को जन-जन तक पहुंचा रही है। मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा सरकार अंत्योदय की भावना से गरीब, शोषित, वंचितों सहित हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। नायब सैनी सरकार में समान रूप से हर वर्ग का विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार से देश और प्रदेश का हर वर्ग खुश है। उन्होंने बाला जी महाराज से प्रदेशवासियों पर अपनी कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की।

Related posts

नई दिल्ली:कांग्रेस में शामिल हुए शत्रुघ्न सिन्हा, कहा- ‘भाजपा में तानाशाही, नोटबंदी सवसे बड़ा घोटाला, पटना साहिब से चुनाव लड़ेंगे ।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के पांच कर्मचारियों को पदोन्नत किया है।

Ajit Sinha

बीजेपी, जेजेपी, इनेलो व आप छोड़कर करीब 20 नेताओं ने ज्वाइन की कांग्रेस

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x