Athrav – Online News Portal
नोएडा

कार सर्विस सेंटर में लगी भीषण आग फर्स्ट फ्लोर सेकंड फ्लोर तक पहुंची, आधा दर्जन से ज्यादा गाड़ियां जलकर खाक हुई,आफिस भी जला।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट  
नोएडा के सेक्टर 63 स्थित कार सर्विस सेंटर आग का तांडव देखने को मिला। जहां भीषण आग लग गई. आग के लगते ही वहां मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आग की सूचना तत्काल फायर बिग्रेड को दी गई. मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की आठ गाड़ियों 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. लेकिन सात से आठ गाड़ियां जल कर खाक हो गई. सर्विस सेंटर का फर्स्ट फ्लोर स्थित ऑफिस भी जल गया।    

ये आग की लपटें जे 14 सेक्टर 63 स्थित विपुल मोटर के नाम से मारुति सुजुकी के शोरूम से निकल रही है. यहां ग्राउंड फ्लोर पर सर्विस सेंटर है और ऑफिस फर्स्ट फ्लोर पर है. यहां पर तैनात गार्ड ने गाडी में लगी आग को देख इसकी सूचना पुलिस और फायर बिग्रेड को दी. सीएफओ प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि सूचना लगभग पौने 2 बजे पर मिली. तत्काल ही अलग अलग फायर स्टेशन से कुल आठ गाड़ियां यहाँ भेजी है। यहाँ आकर देखा गया कि गाड़ियां जल रही है। इसकी वजह से फर्स्ट फ्लोर सेकंड फ्लोर पर भी आग फैल गई है और हमारे कर्मचारियों ने आग को बुझाना चालू किया। कुल इसमें सात से आठ गाड़ियां जली हैं और फर्स्ट फ्लोर का ऑफिस भी जला है.

सीएफओ प्रदीप कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है ग्राउंड फ्लोर पर सर्विस सेंटर में खडी कार से आग की शुरुआत हुई, जिसके चपेट आ कर आसपास की गाड़ियां जलने लगी और आग  फर्स्ट फ्लोर सेकंड फ्लोर पर भी फैल गई है. इस अग्निकांड में कोई जनहानि और कोई इंजरी नहीं हुई है. आग लगने के कारणों और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Related posts

हिट एंड रन केस में कार चालक ने स्विगी में डिलीवरी बॉय टक्कर मारने के बाद 500 मीटर तक घसीटा, मौत

Ajit Sinha

भारतीय फैशन ज्वेलरी व एसेसरीज का निर्यात बीते वर्ष की तुलना में 24.20 प्रतिशत बढ़ा।

Ajit Sinha

शख्स की गला रेतकर हत्या,छह महीने पहले शहनाज नाम की लड़की से किया था प्रेम विवाह, जांच में जुटी पुलिस  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x