Athrav – Online News Portal
जरा हटके दिल्ली नई दिल्ली

जंगल में आराम कर रहा था शेर, पीछे से सियार ने खींची पूंछ और फिर… देखें वीडियो

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
सोशल मीडिया पर जानवरों के वीडियो को खूब पसंद किया जाता है. जंगल के राजा शेर से मजाक करने की हिम्मत कोई नहीं कर सकता. क्योंकि सभी जानवर जानते हैं कि शेर से मजाक करना मतलब खुद ही शिकार के दावत देना. लेकिन इस बार एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जहां एक शरारती सियार ने सो रहे शेर की पूंछ खींची और भाग निकला. ये पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर फिर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को ट्विटर पर इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के ऑफिसर सुशांत नंदा ने शेयर किया है.


वीडियो में देखा जा सकता है कि जंगल में शेर एक पेड़ के नीचे आराम कर रहा है. पीछे से दबे पांव सियार आता है और उसकी पूंछ खींचकर भाग निकलता है. चमककर शेर उठता है और इधर-उधर देखने लगता है. जब तक शेर नींद से उठ पाता. तब तक जानवर दूर भाग निकलता है. ये मजेदार वीडियो ट्विटर पर खूब पसंद किया जा रहा है. सुशांत नंदा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘प्रलोभन को छोड़कर हर चीज का विरोध किया जा सकता है.’ सुशांत ने इस वीडियो को 18 जून की सुबह 8 बजे पोस्ट किया है, अब तक 12 हजार से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं.

Related posts

आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के बारे में कोई शिकायत प्राप्त होती है तो उस पर कड़ा संज्ञान लिया जाएगा: सुनील अरोड़ा

Ajit Sinha

कंटेनर में बने गुप्त स्थान से 350 पेटी शराब के बरामद, मीडिया कर्मी बन कंटेनर छुड़ाने आया , वह भी पकड़ा गया, कुल 4 अरेस्ट।

Ajit Sinha

मोटरसाइकिल पर जा रहे एक कलेक्शन एजेंट को टक्कर मारकर 17.36 लाख रुपये लूटे, दो अरेस्ट

Ajit Sinha
error: Content is protected !!