Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया. तेजपाल का लीवर खराब हो गया था, वे सैन्य अस्पताल में भर्ती थे।

गुरुग्राम: पटौदी के ग्राम खलीलपुर निवासी लांसनायक तेजपाल का पार्थिव शरीर शुक्रवार की देर शाम उनके गांव लाया गया। गांव में ही सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। तेजपाल का लीवर खराब हो गया था और चार माह से वे सैन्य अस्पताल में भर्ती थे। एक दिन पहले उनका निधन हो गया था।



तेजपाल बारहवीं कक्षा पास करने के बाद सेना में 53 एफडी आरईजीटी में भर्ती हो गए थे। उनके गांव के राजेंद्र ने बताया कि वह प्रारंभ से ही काफी दिलेर थे उनका स्वभाव भी काफी अच्छा था। वर्तमान में वह फरीदकोट पंजाब में तैनात थे। कुछ माह पूर्व उसका लीवर खराब हो गया था तथा वह पिछले लगभग चार माह से अस्पताल में भर्ती था। अस्पताल में उपचार के दोरान उसकी मौत हो गई थी। शुक्रवार देर शाम को उसका शव ग्राम में पहुंचा तो काफी संख्या में अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। तेजपाल की बडी बेटी कृतिका आठ वर्ष की है जबकि छोटा बेटा लक्षित मात्र चार वर्ष का है। अंतिम संस्कार में सैन्य टुकड़ी के अलावा सरपंच छत्रपाल, परमानंद नंबरदार, ईश्वर नंबरदार, राजेंद्र तथा दीन दयाल सहित क्षेत्र के कई लोग मौजूद रहे।

Related posts

गुरुग्राम : उपलब्धियों भरा रहा वर्ष 2018, इसलिए जाने वाले साल को सलाम, आने वाले नए साल को सलाम, विधायक उमेश अग्रवाल

Ajit Sinha

कौशल गैंग के 4 सदस्यों को अपराध शाखा ,सेक्टर -31 ने गिरफ्तार किए हैं।

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री मनोहर लाल की घोषणा होने से लेकर 45 दिन में धरातल पर काम शुरू हो, ऐसी व्यवस्था बनाएंगे-पंचायत मंत्री

Ajit Sinha
error: Content is protected !!