Athrav – Online News Portal
हरियाणा

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से सूचना, जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग में 8 अधिकारियों को पदोन्नत और नियुक्त किया है।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा सरकार ने आज तुरंत प्रभाव से सूचना, जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग में आठ अधिकारियों को सूचना एवं जन सम्पर्क अधिकारी के पद पर पदोन्नत किया है। पदोन्नति पाने वालों में पांच सहायक सूचना एवं जन सम्पर्क अधिकारी, एक कॉपीराइटर, एक सहायक संपादक और एक अधीक्षक को सूचना एवं जन सम्पर्क अधिकारी के पद पर पदोन्नति दी गई है।         
सहायक सूचना एवं जन सम्पर्क अधिकारी वीरेन्द्र सिंह को सिरसा में सूचना एवं जन सम्पर्क अधिकारी के पद पर लगाया गया है, जबकि  जयपाल सिंह को पलवल में सूचना एवं जन सम्पर्क अधिकारी के पद पर नियुक्ति किया गया है। इसी प्रकार राजेश कुमार को पंचकूला में सूचना एवं जन सम्पर्क अधिकारी के पद पर लगाया गया है,जबकि अधीक्षक रती भान चोपड़ा को मेवात (नूंह) में सूचना एवं जन सम्पर्क अधिकारी के पद पर नियुक्ति किया गया है। मुख्यालय (चंडीगढ़) स्तर पर पदोन्नति पाने वालों में श्रीमती गीता शर्मा,कॉपी राइटर को सूचना एवं जन सम्पर्क अधिकारी के पद पर पदोन्नत किया गया है, जबकि श्रीमती सरोज रानी, सहायक संपादक को सूचना एवं जन सम्पर्क अधिकारी लगाया गया है। इसी प्रकार, सहायक सूचना एवं जन सम्पर्क अधिकारी  विनय वत्स को सूचना एवं जन सम्पर्क अधिकारी नियुक्ति किया गया है और श्रीमती शालू शर्मा को सूचना एवं जन सम्पर्क अधिकारी लगाया गया है।

Related posts

पलवल ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री नायब सिंह ने आज 10 करोड़ रुपए की तीन विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन।

Ajit Sinha

भारत में वर्ष 2047 तक अमेरिका को पीछे छोड़ने की क्षमता : धनखड

Ajit Sinha

चंडीगढ़: लापरवाही करने वाले अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी : सीएम मनोहर लाल

Ajit Sinha
error: Content is protected !!