Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा सरकार ने पिछले दो दिनों में कुल 2459 हुए डीड्स में 39 करोड़ 58 लाख रुपये का राजस्व कमाए हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चण्डीगढ़: हरियाणा के वित्तायुक्त राजस्व और राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री संजीव कौशल ने कहा कि लॉकडाउन के चलते 50 प्रतिशत कर्मचारियों के कार्यालयों में उपस्थिति के बावजूद भी विभाग ने तहसीलों व उप-तहसीलों में पंजीकरण का कार्य सुचारू रूप से चलाने के प्रबंध किए हैं जिसके फलस्वरूप पिछले दो दिनों में 2459 डीड्स हुए व इससे 39 करोड़ 58 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।
           
उन्होंने बताया कि 17 मई, 2021 को 75 तहसीलों और 143 उप-तहसीलों में डीड्स के लिए ऑनलाइन 1617 ई-टोकन जारी किए गए जिनमें से 1120 डीड्स दर्ज की गई और 22.02 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। इसी प्रकार, 18 मई को 1838 ई-टोकन जारी किए गए जिनमें से 1339 डीड पंजीकृत हुई तथा 17.56 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ।

Related posts

पलवल:रामनवमीं के अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने एलिवेटिड पुल का उद्घाटन कर दिया जनता को तोहफा

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सेक्टर-10 -11 की डिवाइडिंग रोड पर ओल्ड नगर निगम अब से थोड़ी देर में सीलिंग की कार्रवाई कर सकता है।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: प्रो. धर्मेंद्र एस. सेंगर को मानव रचना यूनिवर्सिटी के प्रो-वाइस चांसलर के रूप में नियुक्त किया गया है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x