Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी हरियाणा

हरियाणा सरकार ने आज महाविद्यालयों व विश्व विद्यालयों को आगामी 16  नवंबर- 2020 से खोलने का निर्णय लिया हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने राज्य के महाविद्यालयों व विश्वविद्यालयों को आगामी 16 नवंबर 2020 से खोलने का निर्णय लिया है जबकि ऑनलाइन कक्षाएं आज से शुरू हो गई हैं। हरियाणा के उच्चतर शिक्षा विभाग के प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि महाविद्यालयों व विश्व विद्यालयों में पढऩे वाले विद्यार्थियों की जरूरतों को देखते हुए राज्य सरकार ने ‘स्टेंडर्ड ऑपरेटिंग सिस्टम’ के दिशा-निर्देशानुसार 16 नंवबर 2020 से सरकारी, एडिड व स्वयंपोषित महाविद्यालयों व विश्वविद्यालयों को खोलने का निर्णय लिया है।

उन्होंने बताया कि उक्त संस्थानों में शैक्षणिक स्टॉफ उपस्थित रहेगा। अगर किसी विद्यार्थी को अपनी पढ़ाई से संंबंधित किसी समस्या का समाधान ऑनलाइन कक्षा के माध्यम से नहीं मिल रहा है तो वह सोशल डिस्टेंसिंग व कोविड-19 के नियमों को ध्यान में रखकर महाविद्यालय या विश्वविद्यालय में आकर अपनी शंका का समाधान कर सकता है। प्रवक्ता ने बताया कि उच्चतर शिक्षा विभाग ने आज से ऑनलाइन कक्षाएं भी शुरू कर दी हैं।                

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: विधानसभा में विपक्ष के सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं दे पाई सरकार- हुड्डा

Ajit Sinha

हुड्डा की नियुक्ति का पत्र लेकर विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण से मिले कांग्रेसी विधायक

Ajit Sinha

2200 करोड़ के भुगतान को कल पूरा कर देगी सरकार: डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला

Ajit Sinha
error: Content is protected !!