Athrav – Online News Portal
हरियाणा

हरियाणा सरकार ने मंडियों में फलों एवं सब्जियों की बिक्री पर 1 प्रतिशत मार्केट फीस और 1 प्रतिशत एचआरडीएफ लगाने का निर्णय लिया है।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने मंडियों में फलों एवं सब्जियों की बिक्री पर एक प्रतिशत मार्केट फीस और एक प्रतिशत एचआरडीएफ लगाने का निर्णय लिया है। इस आशय का निर्णय मुख्यमंत्री  मनोहर लाल की अध्यक्षता में आज यहां हुई मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया।        
 यहां यह उल्लेखनीय होगा कि पंजाब में पहले से ही फलों एवं सब्जियों की बिक्री पर दो प्रतिशत मार्केट फीस और दो प्रतिशत उपकर लगाया जा रहा है। इसी प्रकार, चंडीगढ़ में फलों एवं सब्जियों पर दो प्रतिशत मार्केट फीस और हिमाचल प्रदेश तथा दिल्ली में फलों एवं सब्जियों पर एक प्रतिशत मार्केट फीस लगाया जा रहा है।

Related posts

शराब घोटाले पर कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा ने सरकार को घेरा

Ajit Sinha

18 मार्च को फरीदाबाद में होगी भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक

Ajit Sinha

अहीर रेजिमेंट की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर जारी धरने को समर्थन देने पहुंचे दीपेंद्र हुड्डा

Ajit Sinha
error: Content is protected !!