Athrav – Online News Portal
हरियाणा

हरियाणा सरकार ने दो आईएएस अधिकारियों को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा अतिरिक्त कार्यभार सौपे हैं, जरूर पढ़े  

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने दो आईएएस अधिकारियों को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा जहां अन्य कार्यभार दिए गए हैं वहीं कुछ कार्यभार बदले गए हैं। एक सरकारी प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आईएएस जितेंद्र यादव, जिनके पास अर्बन एस्टेट्स हरियाणा के चीफ विजिलेंस ऑफिसर, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण गुरुग्राम के प्रशासक तथा अर्बन एस्टेट गुरुग्राम के अतिरिक्त निदेशक का कार्यभार है, को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा गुरुग्राम मैट्रोपोलिटन डिवलेपमैंट अथोरिटी के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी का कार्यभार सौंपा गया है।

इस कार्यभार से आईएएस  विनय प्रताप सिंह को भारमुक्त किया गया है। इसी प्रकार,आईएएस  विनय प्रताप सिंह, जिनके पास नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त,श्रीमाता शीतला देवी श्राईन बोर्ड गुरुग्राम के मुख्य प्रशासक, जिला निगम आयुक्त गुरुग्राम तथा गुरुग्राम मैट्रोपोलिटन डिवलेपमैंट अथोरिटी के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी का कार्यभार था, को गुरुग्राम मैट्रोपोलिटन डिवलेपमैंट अथोरिटी के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी के कार्यभार से मुक्त किया गया है तथा शेष कार्यभार के साथ ही नवसृजित पद नगर निगम मानेसर के आयुक्त का कार्यभार सौंपा गया है।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग; जर्मनी के प्रतिनिधिमंडल ने वहां के सांसद राहुल कुमार सहित पुलिस मुख्यालय का किया दौरा।

Ajit Sinha

चंडीगढ़:14 ब्लॉक में हुए चुनावों में भाजपा का खिला कमल-ॐ प्रकाश धनखड़।

Ajit Sinha

साइबर ठगी के मामलों में हरियाणा पुलिस की ऐतिहासिक उपलब्धि, 53 ठगों को किया गिरफ्तार

Ajit Sinha
error: Content is protected !!