Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

दो अपराधियों के अवैध घरों पर चला गुरुग्राम पुलिस प्रशासन का बुलडोजर -किया ध्वस्त।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम पुलिस द्वारा ऐसे अपराधियों का खाका तैयार किया गया है, जिनके द्वारा अपराधिक कार्य करके अवैध व अनैतिक तरीके से सम्पति अर्जित की गई है तथा उन सम्पति के माध्यम से उन्हें आर्थिक लाभ मिलता है और वे आए दिन विभिन्न प्रकार की अपराधिक गतिविधियों/अपराधों को अंजाम देते है। गुरुग्राम पुलिस द्वारा ऐसे अपराधियों के अवैध निर्माण/सम्पति को नष्ट/ध्वस्त करने के लिए प्रभावी व ठोस कदम उठाए गए है। इसी कड़ी में आज सोमवार को पुलिस चौकी आनंद गार्डन थाना राजेंद्रा पार्क, गुरुग्राम पुलिस ने  2 कुख्यात व आदतन अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई  की है।
1. आरोपित/अपराधी बनारसी पुत्र रूपलाल, निवासी गली नंबर 14, सूरत नगर फेज-2, थाना राजेंद्रा पार्क, जिला गुरुग्राम: यह विभिन्न प्रकार की आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है। लड़ाई-झगड़ा, लोगों में भय उत्पन्न करने , हत्या करने, अवैध मादक पदार्थ बेचने तथा अवैध हथियार रखने जैसे गंभीर अपराधों में लगातार इसकी संलिप्तता रही है। आरोपित शातिर एवं चालाक प्रवृत्ति का है तथा कई बार जेल जा चुका है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपित बनारसी के विरुद्ध दर्ज अपराधिक मुकदमों  का विवरण निम्न प्रकार से है:—

1. मुकदमा  संख्या 99, दिनांक 25.02.2021, धारा 25(1-बी) आर्म्स एक्ट, थाना–राजेन्द्रा पार्क, गुरुग्राम।
2. मुकदमा  संख्या 78, दिनांक 23.02.2022, धारा 25(1-बी) आर्म्स एक्ट, थाना–राजेन्द्रा पार्क, गुरुग्राम।
3. मुकदमा  संख्या 259, दिनांक 13.08.2019, धारा 379, 411 भा०द०सं०, थाना–सिटी, गुरुग्राम।
4. मुकदमा  संख्या 34, दिनांक 03.02.2023, धारा 302, 34 भा०द०सं०, थाना सेक्टर-5, गुरुग्राम।
5. मुकदमा  संख्या 95, दिनांक 31.03.2024, धारा 13 जुआ अधिनियम, थाना–सेक्टर-9, गुरुग्राम।
6. मुकदमा  संख्या 437, दिनांक 15.11.2025, धारा 21(6) एनडीपीएस एक्ट, थाना–राजेन्द्रा पार्क, गुरुग्राम।
पुलिस द्वारा उपरोक्त अपराधी बनारसी की एकत्रित की जानकारी/सूचनाएं/तथ्यों में सामने आया है कि आरोपित ने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करके 50 गज में मकान बना रखा है और अवैध गतिविधियों में सक्रिय रहकर अवैध संपत्ति अर्जित करता है।
2. कुख्यात बदमाश सुनील उर्फ तोता पुत्र रामकुमार, निवासी ग्राम धनवापुर, गुरुग्राम: पुलिस टीम द्वारा बदमाश सुनील उर्फ तोता का भी अपराधिक व सम्पति का रिकॉर्ड एकत्रित किया गया तो इसके खिलाफ भी हत्या करने के प्रयास, लूट, डकैती, फिरौती मांगने, जान से मारने की धमकी देने, अवैध हथियार रखने इत्यादि अपराधों के निम्नलिखित 34 मुकदमा  अंकित है:-

1. मुकदमा  संख्या 76, दिनांक 09.04.2013, धारा 148, 149, 323, 427, 452, 285, 353, 509 भा.दं.सं. एवं 25/54/59 आर्म्स एक्ट, थाना – राजेन्द्र पार्क, गुरुग्राम।
02. मुकदमा संख्या 242, दिनांक 01.07.2016, धारा 25/54/59 आर्म्स एक्ट, थाना – राजेन्द्र पार्क, गुरुग्राम।
03. मुकदमा  संख्या 288, दिनांक 24.07.2016, धारा 307 भा.दं.सं. एवं 25/54/59 आर्म्स एक्ट, थाना – राजेन्द्र पार्क, गुरुग्राम।
04. मुकदमा  संख्या 258, दिनांक 25.06.2017, धारा 174A भा.दं.सं., थाना – राजेन्द्र पार्क, गुरुग्राम।
05. मुकदमा  संख्या 295, दिनांक 28.05.2005, धारा 392/34 भा.दं.सं., थाना – सिटी, गुरुग्राम।
06. मुकदमा  संख्या 470, दिनांक 09.07.2007, धारा 392 भा.दं.सं., थाना – सिटी, गुरुग्राम।
07. मुकदमा  संख्या 877, दिनांक 26.12.2007, धारा 379 भा.दं.सं., थाना – सिटी, गुरुग्राम।
08. मुकदमा   संख्या 499, दिनांक 18.12.2007, धारा 307/34/120B भा.दं.सं. एवं 25/54/59 आर्म्स एक्ट, थाना – राजेन्द्र पार्क, गुरुग्राम।
09. मुकदमा  संख्या 01, दिनांक 01.01.2008, धारा 25/54/59 आर्म्स एक्ट, थाना – सेक्टर-40, गुरुग्राम।
10. मुकदमा  संख्या 273, दिनांक 15.10.2008, धारा 25/54/59 आर्म्स एक्ट, थाना – सेक्टर-40, गुरुग्राम।
11. मुकदमा  संख्या 259, दिनांक 31.07.2009, धारा 392, 397 भा.दं.सं. एवं 25/54/59 आर्म्स एक्ट, थाना – सेक्टर-05, गुरुग्राम।
12. मुकदमा  संख्या 284, दिनांक 18.08.2009, धारा 398, 401 भा.दं.सं. एवं 25/54/59 आर्म्स एक्ट, थाना – सेक्टर-05, गुरुग्राम।
13. मुकदमा  संख्या 483, दिनांक 08.07.2011, धारा 387/34 भा.दं.सं. एवं 25/54/59 आर्म्स एक्ट, थाना – सिटी, गुरुग्राम।
14. मुकदमा  संख्या 321, दिनांक 23.09.2011, धारा 147, 148, 323, 506 भा.दं.सं., थाना – सेक्टर-10A, गुरुग्राम।
15. मुकदमा  संख्या 177, दिनांक 27.07.2011, धारा 307/34 भा.दं.सं., थाना – सेक्टर-05, गुरुग्राम।
16. मुकदमा संख्या 120, दिनांक 16.10.2011, धारा 398, 401 भा.दं.सं. एवं 25/54/59 आर्म्स एक्ट, थाना – राजेन्द्र पार्क, गुरुग्राम।
17. मुकदमा  संख्या 64, दिनांक 15.05.2011, धारा 307/34 भा.दं.सं. एवं 25/54/59 आर्म्स एक्ट, थाना – राजेन्द्र पार्क, गुरुग्राम।
18. मुकदमा  संख्या 55, दिनांक 03.05.2012, धारा 398, 401 भा.दं.सं. एवं 25/54/59 आर्म्स एक्ट, थाना – राजेन्द्र पार्क, गुरुग्राम।
19. मुकदमा  संख्या 384, दिनांक 03.09.2016, धारा 120B, 285, 323/34, 506 भा.दं.सं. एवं आर्म्स एक्ट, थाना – राजेन्द्र पार्क, गुरुग्राम।
20. मुकदमा संख्या 81, दिनांक 23.02.2017, धारा 148, 149, 323, 365, 386, 506 भा.दं.सं. एवं 25/54/59 आर्म्स एक्ट, थाना – राजेन्द्र पार्क, गुरुग्राम।
21. मुकदमा  संख्या 417, दिनांक 08.12.2018, धारा 148, 149, 307, 323, 506 भा.दं.सं. एवं 25/54/59 आर्म्स एक्ट, थाना – राजेन्द्र पार्क, गुरुग्राम।
22. मुकदमा  संख्या 06, दिनांक 05.01.2019, धारा 25/54/59 आर्म्स एक्ट, थाना – खेड़की दौला, गुरुग्राम।
23. मुकदमा  संख्या 209, दिनांक 08.07.2020, धारा 25(1-B) आर्म्स एक्ट, थाना – राजेन्द्र पार्क, गुरुग्राम।
24. मुकदमा  संख्या 17, दिनांक 15.01.2021, धारा 323, 341, 427, 506, 120B भा.दं.सं. एवं 25/54/59 आर्म्स एक्ट, थाना – राजेन्द्र पार्क, गुरुग्राम।
25. मुकदमा  संख्या 18, दिनांक 15.01.2021, धारा 147, 149, 323, 341, 427, 506, 120B भा.दं.सं. एवं 25/54/59 आर्म्स एक्ट, थाना – राजेन्द्र पार्क, गुरुग्राम।
26.मुकदमा  संख्या 19, दिनांक 15.01.2021, धारा 147, 148, 323, 506, 120B भा.दं.सं., थाना – राजेन्द्र पार्क, गुरुग्राम।
27. मुकदमा  संख्या 11, दिनांक 15.01.2021, धारा 148, 149, 323, 506 भा.दं.सं. एवं आर्म्स एक्ट, थाना – बाजघेरा, गुरुग्राम।
28. मुकदमा  संख्या 52, दिनांक 23.02.2022, धारा 147, 149, 323, 452, 506 भा.दं.सं., थाना – राजेन्द्र पार्क, गुरुग्राम।
29. मुकदमा  संख्या 54, दिनांक 23.02.2022, धारा 147, 149, 323, 341, 506 भा.दं.सं., थाना – राजेन्द्र पार्क, गुरुग्राम।
30. मुकदमा संख्या 236, दिनांक 14.07.2022, धारा 307/34/341 भा.दं.सं. एवं 25/54/59 आर्म्स एक्ट, थाना – राजेन्द्र पार्क, गुरुग्राम।
31. मुकदमा  संख्या 272, दिनांक 22.08.2022, धारा 147, 149, 285, 194A, 506 भा.दं.सं. एवं 25/54/59 आर्म्स एक्ट, थाना – राजेन्द्र पार्क, गुरुग्राम।
32. मुकदमा  संख्या 147, दिनांक 20.04.2024, धारा 147, 148, 149, 323, 341, 354B, 427, 452, 506 भा.दं.सं. एवं 25 आर्म्स एक्ट, थाना – राजेन्द्र पार्क, गुरुग्राम।
33. मुकदमा  संख्या 222, दिनांक 15.06.2025, धारा 115, 191(2), 191(3), 225, 351(3), 49 बीएनएस एवं 25 आर्म्स एक्ट, थाना – राजेन्द्र पार्क, गुरुग्राम।
34. मुकदमा संख्या 251, दिनांक 17.05.2024, धारा 25 आर्म्स एक्ट, थाना – खेड़की दौला, गुरुग्राम।
अपराधी सुनील उर्फ तोता द्वारा अपराधों से सम्पति अर्जित करके अपने भाई के  नाम गाँव धनवापुर में करीब 300 वर्गगज में मकान बनाया जाना ज्ञात हुआ।
आज सोमवार को अभिलक्ष जोशी HPS सहायक पुलिस आयुक्त पश्चिम, गुरुग्राम, निरीक्षक राजेश कुमार, प्रबंधक पुलिस थाना राजेंद्रा पार्क, गुरुग्राम, की पुलिस टीम द्वारा डीटीपी अधिकारी आर एस बाठ व उनकी टीम के सहयोग से अपराधी बनारसी द्वारा सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करके 50 वर्ग गज में बनाए गए 5 मंजिला मकान को ध्वस्त (तोड़फोड़) किया गया तथा आरोपित  सुनील उर्फ तोता द्वारा गांव धनवापुर में इसके भाई के मकान को सील किया गया। गुरुग्राम पुलिस ने घटनास्थल पर मुस्तैद रहकर यह कार्रवाई  पूर्णतः शांतिपूर्ण एवं कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए संपन्न कराई। गुरुग्राम पुलिस आमजन को विश्वास दिलाती है कि अपराधियों एवं अवैध कब्जाधारियों के विरुद्ध ऐसी कार्रवाई  आगे भी निरंतर जारी रहेगी तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Related posts

लूट के इरादे से घूम रहे बावरिया गैंग के बदमाशो और पुलिस के बीच मुठभेड़, गोली लगने से दो बदमाश घायल

Ajit Sinha

फरीदाबाद के तीन पत्रकारों पर दर्ज मुकदमे को अदालत ने किया खारिज, पत्रकारों ने किया फैसले का स्वागत

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस ने ट्रक सवार दो व्यक्तियों को करीब ढाई लाख रुपए की एक किलोग्राम अफीम के साथ किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x