Athrav – Online News Portal
जरा हटके दिल्ली नई दिल्ली विशेष

सीआईएसएफ जवान को लड़की वालों ने दहेज में दिए 11 लाख रूपए  तो बोला- ‘मुझे पैसा नहीं बल्कि…’

सीआईएसएफ के जवान ने दहेज में मिले 11 लाख रुपये लौटा दिए. इसके बदले उन्होंने 11 रुपये और दुल्हन के माता-पिता से दहेज के रूप में एक नारियल लिया. उनके इस कदम के लिए खूब तारीफ हो रही हैं. दूल्हा जितेंद्र सिंह खुश हैं कि उसकी दुल्हन एलएलबी और एलएलएम ग्रेजुएट है और पीएचडी कर रही है. जीतेंद्र के माता-पिता का कहना है कि वो दुल्हन को आगे पढ़ाएंगे और बड़ा अफसर बनाएंगे.



टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक:8 नवंबर को शादी के दौरान जब दुल्हन के 59 वर्षीय पिता ने दूल्हे जितेंद्र को शगुन के तौर पर 11 लाख रुपये से भरा थाल सौंपा तो दूल्हे ने हाथ जोड़ लिए. साथ ही पैसों से भरा थाल वापिस लौटा दिया. इसके बाद दुल्हन के पिता की आंखों में खुशी के आंसू आ गए. दूल्हे ने कहा, ”चंचल (दुल्हन) राजस्थान न्यायिक सेवा की तैयारी कर रही है और अगर वह मजिस्ट्रेट बन जाती है, तो मेरे परिवार के लिए पैसे से ज्यादा ये मूल्यवान होगा.’दुल्हन के पिता गोविंद सिंह शेखावत ने कहा, ‘जैसे ही पैसे वापिस लौटा दिए गए तो मैं घबरा गया था. मुझे शुरुआत में लगा कि दूल्हे का परिवार कहीं शादी की व्यवस्था से नाखुश तो नहीं. लेकिन बाद में हमें पता चला कि परिवार दहेज के सख्त खिलाफ था.”

Related posts

दिल्ली मेट्रो ने प्रतिष्ठित ‘एसोचैम 10वें जिम्मेदार संगठन उत्कृष्टता पुरस्कार 2020-2021’ में पहला पुरस्कार जीता

Ajit Sinha

जेएनयू में फिर नकाबपोश लड़कों ने काटा बवाल , छात्र संघ अध्यक्ष समेत कई छात्र घायल, कैंपस के सारे रास्ते बंद

Ajit Sinha

वीडियो सुने: भाजपा की अहंकारी सरकार को जनता की चेतावनी है लोकसभा चुनाव के नतीजे – दीपेंद्र हुड्डा

Ajit Sinha
error: Content is protected !!