Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली

चार मंजिला इमारत से युवती ने छलाँग लगाकर आत्महत्या की कोशिश की।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली: पुर्वी दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में 4 मंजिला इमारत से युवती ने छलाँग लगाकर आत्महत्या की कोशिश की है। घायल युवती को पड़ोसियों ने अस्पताल में भर्ती कराया है युवती गाजियाबाद के वैशाली की रहने वाली है। युवती की बुलबुल ,उम्र 21 वर्ष के रूप में हुई है, फिलहाल युवती ने आत्महत्या की कोशिश क्यों की इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है पुलिस मौके पर जांच में जुट गई है

घटना आज दोपहर की है बताया जा रहा है कि 21 वर्षीय बुलबुल नाम की युवती प्रीत विहार इलाके के गुरु अंगद नगर में रहने वाली अपनी सहेली के यहां आई हुई थी। इसी बीच आज दोपहर बुलबुल ने 4 मंजिला मकान में रहने वाली अपनी सहेली के फ्लैट से छलांग लगा दी पड़ोसियों की माने तो सभी लोग घर में आराम कर रहे थे इसी बीच एक तेज आवाज आई पडोसीयो ने बाहर आकर देखा तो युवती गली में खून से लथपथ हालात में पड़ी हुई थी जिसके बाद पड़ोसियों ने घायल हालात में युवती को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है

घायल युवती मध्यप्रदेश की रहने वाली है और गाजियाबाद के वैशाली सेक्टर – 4 में रहकर एक निजी कंपनी में नौकरी करती है, हालांकि युवती ने आत्महत्या क्यों कि इस बात का खुलासा अभी नहीं हो पाया है लेकिन पुलिस सूत्रों की माने तो बुलबुल का आने बॉयफ्रेंड से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया जिससे परेशान बुलबुल अपनी सहेली के यहां आई थी फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया और मामले की तफ्तीश में जुट गई है

Related posts

शराब खरीदने वाले लोग जारी वेब लिंक पर जाकर नजदीकी दुकान पर शराब खरीदने का ले सकते हैं समय

Ajit Sinha

बिल्किस बनो केस के बाद महिला सुरक्षा पर सवाल-बेटी कैसे बचाएं- डॉ.सारिका वर्मा

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस ने पीएचक्यू में पिपिंग समारोह का आयोजन: 145 कर्मियों को सेवानिवृत्ति पर मानद रैंक से सम्मानित किया गया। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x