Athrav – Online News Portal
नोएडा

शरारती तत्वों की लगाई आग ने विकराल रूप धारण किया, फायर की 35 गाड़ियां आग पर काबू पाने जुटी,अब तक लगी है आग



अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा : नोएडा सेक्टर 32 वेव सिटी प्रोजेक्ट के पीछे कूडे के डंपिंग ग्राउंड में कूड़े और घास के देर शाम भीषण आग लग गई.आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंच कर आग को बुझाने का काम कर रही है. लेकिन आग पर काबू अभी तक नहीं पाया गया है और आठ और गाड़ियों को मौके के लिए रवाना किया गया है. अब तक कुल 35 दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में लगी , फिर भी लगी आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका हैं। शुरुआती जांच से पता चला है कि यह आग जान बूझकर शरारती तत्वों ने लगाई है। 

हालांकि आग लगने की घटना से कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ है लेकिन कूड़े में लगी आग से जहरीली गैस और पॉल्यूशन के कारण आसपास के लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। 

पिछले साल भी इसी जगह पर मई के महीने में आग लगी थी। तब आग  पर काबू पाने में एक हफ्ते का समय लग गया था। कूड़े के डंपिंग ग्राउंड में कूड़े और घास मे लगी आग के कारण निठारी, सेक्टर- 29 सेक्टर- 32 सेक्टर- 34 और मोरना गांव, समेत आस-पास के सेक्टर में रहने वाले लोगों को पॉल्यूशन के काफी कारण परेशानी हो रही है।

आग की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची है और कर्मचारी आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हुए हैं। और आठ और गाड़ियों को मौके के लिए रवाना किया गया है. चीफ फायर ऑफिसर प्रदीप कुमार का कहना है कि आग लगने की सूचना शाम को करीब छह बजे मिली. तुरंत कार्रवाई करते हुए यहां पर फायर यूनिट को भेजा गया।   

सीएफओ ने बताया कि जब यहां मौके पर पहुंचे तो पता आग बहुत बड़ी है,बड़े अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने का काम किया जा रहा है. लगभग 15 गाड़ियां लगाई गई हैं और आग बुझाने का काम चल रहा है. आपको बुझाने में अभी 3 से 4 घंटे लगेंगे, शुरुआती जांच से पता चला है कि यह आग जान बूझकर के लगाई गई है. सूखे पत्ते और लकडियों के होने के कारण और तेज हवाओं से आग पर काबू पाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है, आग को बुझाते हुए चार घण्टे हो गए  है, अभी तक लगी आग पर काबू नहीं पाया जा सका हैं।

Related posts

योगी सरकार ने सत्ता संभालने के बाद प्रदेश में निर्यात 80 हजार करोड़ से बढ़ कर एक लाख 21 हजार करोड़ हो गया: सिद्धार्थ नाथ सिंह

Ajit Sinha

चरमरा रही स्वास्थ्य व्यवस्था बीच टास्क फोर्स बना नोएडावासी कर रहे उखड़ती साँसो को थामने की एक नई पहल

Ajit Sinha

झाड़ियों में लगी भीषण आग, तीन गाड़ियों ने आग पर पाया काबू- वीडियो देखें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x