Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

मंझावली गांव में यमुना नदी पर बने पुल को ग्रेटर नॉएडा से जोड़ने वाले अंतिम चरण के सड़क निर्माण का आज विधिवत शुभारंभ।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद/ग्रेटर नॉएडा:तिगांव विधानसभा क्षेत्र के मंझावली गांव में यमुना नदी पर बन रहे पुल को उत्तर प्रदेश से जोड़ने वाले अंतिम चरण के सड़क निर्माण कार्य का आज विधिवत शुभारंभ किया गया। हरियाणा के खाद्य एवं राज्य मंत्री व तिगांव के विधायक राजेश नागर ने नारियल फोड़कर भूमि पूजन किया और करीब 4.50 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के निर्माण कार्य की शुरुआत कराई। यह सड़क हरियाणा और उत्तर प्रदेश को आपस में जोड़ने का काम करेगी, जिस पर लगभग 50 करोड़ रुपये की लागत आएगी। हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर ने उत्तर प्रदेश के नोएडा के सांसद महेश शर्मा और विधायक धीरेन्द्र सिंह सहित उपस्थित सभी गणमान्य लोगों का दिल से धन्यवाद किया

राजेश नागर ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हरियाणा की ओर से पुल और उससे जुड़ी सड़क का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। अब केवल उत्तर प्रदेश के नोएडा क्षेत्र को जोड़ने वाला छोटा सा हिस्सा शेष है, जिसे अगले नौ महीनों में पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद मंझावली पुल से आम लोगों का आवागमन शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इस सड़क के चालू होने से फरीदाबाद से ग्रेटर नोएडा की दूरी काफी कम हो जाएगी। अब लोगों को नोएडा जाने के लिए कालिंदी कुंज के रास्ते से होकर नहीं जाना पड़ेगा, जहां आए दिन घंटों जाम की समस्या बनी रहती थी। इस नए मार्ग के खुलने के बाद फरीदाबाद से नोएडा मात्र 20 मिनट में पहुंचा जा सकेगा। मंत्री राजेश नागर ने बताया कि इस सड़क से हरियाणा और उत्तर प्रदेश के बीच रोजाना आने-जाने वाले कामकाजी लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। इसके साथ ही व्यापार, उद्योग और क्षेत्रीय विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने इस परियोजना में सहयोग देने के लिए हरियाणा सरकार, उत्तर प्रदेश सरकार, संबंधित मंत्री और सांसदों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि मंझावली पुल और इससे जुड़ा यह मार्ग फरीदाबाद, ग्रेटर नोएडा और आसपास के क्षेत्रों के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। इसके शुरू होने से हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा और दोनों राज्यों के बीच संपर्क और अधिक मजबूत होगा।

Related posts

फरीदाबाद: नकली पुलिसवाला बनकर आमजनों से पैसे ठगने वाला पकड़ा गया, पुलिस ने भेजा जेल।

Ajit Sinha

फरीदाबाद के एंटी करप्शन ब्यूरो ने सिटी पलवल थाने में तैनात एएसआई महेंद्र को 20000 रुपए रिश्वत लेते किया गिरफ्तार।  

Ajit Sinha

फरीदाबाद: दो दिवसीय प्रवासीय दोड़ों पर पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक की और लिया फीडबैक।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x