Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली मनोरंजन

कॉमेडी और मनोरंजन से भरपूर हैं फिल्म  “लाइफ में टाइम नहीं हैं” बड़े परदे पर आज होगी रिलीज़ 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: हाल हीं में कई बॉलीवुड फिल्मे रिलीज़ हुई हैं, जिसमे दर्शकों ने सबसे ज्यादा कॉमेडी जोनर में दिलचस्पी दिखाई है। दर्शकों को हंसी के ठाहाकें लगवाने के लिए इस लिस्ट में अब शामिल होने जा रही है मल्टी स्टारर फिल्म “लाइफ में टाइम नहीं है किसी को”। गौरतलब है कि यह फिल्म कॉमेडी और मनोरंजन के साथ-साथ दर्शकों को एक बहुत अच्छा संदेश भी दे रही है। फिल्म के नाम से ही आपको अंदाजा लग गया होगा कि यह फिल्म आज की भागदौड़ भरी ज़िन्दगी में लोगों के पास अपनों के लिए टाइम न होने को दर्शा रही है। मनोज शर्मा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में आपको कई मशहूर कॉमेडियन देखने को मिलेंगे,जिनकी कॉमेडी और मजेदार किरदार से आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। फिल्‍म में कई मंझे हुए कलाकार है जैसे कृष्णा अभिषेक, शक्ति कपूर, गोविंद नामदेव, राजपाल यादव, रजनीश दुग्गल, युविका चौधरी, हिमानी शिवपुरी, अंजन श्रीवास्तव, टीकू तलसानिया आदि।

फिल्म की शूटिंग जयपुर और मुंबई में की गई है। यह फिल्म पूजा मूवीज एंड फन के बैनर तले बनाई गई है। फिल्म  की कहानी एक मारवाड़ी परिवार की है जो बहुत ही संस्‍कारी और गंभीरता से रीती रिवाजों को मनाने वाला परिवार है। फिल्म में ट्विस्ट तब आता है जब इसी संस्कारी परिवार का बड़ा बेटा यानि रजनीश दुग्गल घर में बिना बताये मुंबई में गुजराती लड़की से शादी कर लेता है और यहीं से शुरू होता है असली बवाल। फिल्म में कृष्णा अभिषेक छोटे भाई का किरदार निभा रहे हैं। “लाइफ में टाइम नहीं है किसी को” एक खूबसूरत पारिवारिक फिल्म हैं साथ ही साथ यह कॉमेडी और मनोरंजन से भी भरपूर है। फिल्म के निर्माता मनीष महेश्वरी बताते हैं कि फिल्में तो बहुत बनती है लेकिन हम इंतजार करते हैं कि कोई पारिवारिक फिल्म आए जिसको हम सब परिवार मिलकर देखें।



फिल्म की कहानी मनीष महेश्वरी ने ही लिखी है। फिल्‍म पूरे तौर पर यह बताने में सफल साबित होती है कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में ना अपने पास टाइम है ना ही अपने परिवार के पास टाइम है। ऐसे में जिंदगी अजीब हो गई है। इस फिल्म को देखते हुए आपको यह जरुर महसूस होगा कि आपकी ज़िन्दगी में भी व्यस्त होने के कारण आपका अपनों के लिए टाइम कहीं खो सा गया है। आपको लगेगा कि फिल्म का कोई न कोई किरदार आपकी जिंदगी से मिलता हुआ है। यह फिल्म पूरे भारतवर्ष में 18 अक्टूबर को रिलीज हो रही है।

Related posts

कांग्रेस ने जमीनी स्तर पर पार्टी सदस्यों को कानूनी सहायता प्रदान करने की पहल शुरू की

Ajit Sinha

नई तकनीक से सड़क निर्माण के बाद घर नीचे होने और सड़क उपर होने की समस्या से मिलेगी निजात: सीएम अरविंद केजरीवाल 

Ajit Sinha

पीएम नरेंद्र मोदी ने आज उत्तराखंड के मतदाताओं से बीजेपी की भारी बहुमत वाली सरकार बनाने की अपील की।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!