Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

जन्मदाता कर रहा था अपनी नाबालिक लड़की से रेप, मुकदमा दर्ज होने पर हुआ फरार

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा: बाप और बेटी के रिश्ते को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है। नाबालिग बेटी से रेप करता था कलयुगी बाप। ये मामला  नोएडा के थाना फेस-3 थाना क्षेत्र का है, जहां एक अनधिकृत कालोनी में रह रहे जन्मदाता पर अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पीड़िता ने इस मामले की शिकायत दिल्ली पुलिस से की थी, दिल्ली पुलिस से मिली सूचना के बाद, अब नोएडा पुलिस ने रेप और पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। इस मामले फरार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिये गए है। 

पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा) वृंदा शुक्ला ने बताया कि, नोएडा थाना फेस-3 क्षेत्र के एक अनधिकृत कालोनी में रह रहे बच्ची के साथ उसके पिता ने ही कथित तौर पर रेप करने का आरोप लगाया है। रेप का शिकार हुई बच्ची की उम्र 11 वर्ष है। बच्ची का मेडिकल करा पिता के खिलाफ पुलिस मुकदमा दर्ज किया है। 

वृंदा शुक्ला ने बताया कि पीड़िता ने पिता के इस कुकृत्य की शिकायत दिल्ली पुलिस से की थी। दिल्ली पुलिस ने पीड़िता की शिकायत नोएडा पुलिस को भेज दी। शिकायत के आधार पर नोएडा के थाना फेज 3 में रेप और पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी लेकिन आरोपी फरार हो गया।  उन्होंने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Related posts

एसीपी मुरथल निधि नैन की अध्यक्षता में महिला विरुद्ध अपराधों के मामलों में प्रशिक्षण एवं संवेदनशीलता कार्यशाला का आयोजन।

Ajit Sinha

लोकप्रियता और लाइक हासिल करने के लिए विवादास्पद फोटो फेसबुक पर वायरल करने वाला गिरफ्तार

Ajit Sinha

पाकिस्तान से जुड़े एक आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफ़ाश, नोएडा से जीशान अली समेत अल कायदा के 4 आतंकी गिरफ्तार

Ajit Sinha
error: Content is protected !!