Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ हरियाणा

हरियाणा में होने वाले लोकसभा आम चुनाव को लेकर निर्वाचन विभाग पूरी तरह तैयार- मुख्य निर्वाचन अधिकारी


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने कहा कि लोकसभा आम चुनावों के लिए निर्वाचन विभाग की सभी प्रकार की तैयारियां पूरी हैं। 29 अप्रैल को हरियाणा में चुनावों के लिए अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। 6 मई, 2024 तक नामांकन पत्र भरे जा सकेंगे। छठे चरण में 25 मई 2024 को हरियाणा में मतदान होगा।अनुराग अग्रवाल ने कहा कि मतदाता चुनावी प्रक्रिया का सबसे अहम हिस्सा होते हैं, इसलिए मतदाताओं पर निष्पक्ष तरीके से मतदान करने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है, अतः उन्हें बिना किसी प्रलोभन व दबाव के मतदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को जागरूक करने और मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए निर्वाचन विभाग द्वारा निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में फरीदाबाद के उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने एक अनूठी पहल करते हुए करते हुए साढ़े 8 लाख से अधिक लोगों को एक साथ मतदान करने की शपथ दिलाई। इसी प्रकार, अन्य जिलों में भी जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। कई जिलों ने जिला स्तर पर चुनाव आइकॉन भी बनाए हैं, जो नागरिकों को मतदान करने व लोकतंत्र में मतदान के महत्व का संदेश दे रहे हैं।अनुराग अग्रवाल ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि आगामी 25 मई, 2024 को घरों से निकल कर मतदान केंद्रों पर जाकर वोट अवश्य करें। मतदान का दिन पर्व की तरह मनाएं और पूरे उत्साह के साथ भाग लेना चाहिए। मतदान करके ही हम लोकतंत्र को मजबूत बना सकते हैं।

Related posts

2018 से फरार 10 हजार रुपए का इनामी अपराधी दिल्ली से अरेस्ट

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने आज 13 सीनियर आईएएस और दो एचसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं-लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: मासिक रैंकिंग में प्रदेश पुलिस पहले स्थान पर, सीसीटीएनएस प्रगति डैशबोर्ड में पाए 100 प्रतिशत अंक

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x