Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

डीटीपी एनफोर्समेंट, फरीदाबाद का बुलडोजर नहरपार के दो गावों में 2 प्रॉपर्टी डीलर कार्यालय सहित अन्य अवैध निर्माणों पर चला।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: डीटीपी एनफोर्समेंट फरीदाबाद द्वारा अवैध कॉलोनियों के खिलाफ चलाए अभियान के तहत आज शुक्रवार को नहरपार के ग्रेटर फरीदाबाद इलाके में लगभग 10 एकड़ जमीनों पर विकसित की गई दो अलग -अलग अवैध कॉलोनियों में एक अर्थमूवर मशीन की सहायता से भारी तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया गया। यह तोड़फोड़ की कार्रवाई को भारी पुलिस बल के साए में अंजाम दिया गया। इस तोड़फोड़ की कार्रवाई के दौरान डियुटी मजिस्टेट के रूप में डीटीपी एन्फोर्स्मेंट फरीदाबाद यजन चौधरी खुद मौजूद थे। उनकी तोड़ फोड़ की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। किसी भी सूरत में अवैध कॉलोनियों को विकसित नहीं होने दिया जाएगा।
डीटीपी एनफोर्समेंट यजन चौधरी ने आज जानकारी देते हुए बताया कि नहरपार, ग्रेटर फरीदाबाद इलाके के ग्राम सिंघोला और जसाना में लगभग 10 एकड़ जमीनों को दो अलग -अलग अवैध कॉलोनियों को विकसित की गई थी, इनमें एक कॉलोनी लगभग 2 एकड़ और दूसरी कॉलोनी लगभग 8 एकड़ जमीनों पर थी। इन जमीनों पर अवैध निर्माणों में 8 मकानें, 2 निर्माणाधीन मकानें, 2 प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय, 2 दुकानें, 1 फार्म हाउस, 3 बाउंड्रीवाल, 30 डीपीसी और मिट्टी के रोड नेटवर्क बने हुए थे ,को आज उनके नेतृत्व में उनकी टीम ने एक अर्थमूवर मशीन की सहायता से पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया है। इस दौरान थाना भूपानी के एसएचओ संग्राम सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल मौजूद थी।

Related posts

फरीदाबाद में बनाए जा रहे नए कॉलेजों का निर्माण यथाशीघ्र हो सुनिश्चित

Ajit Sinha

फरीदाबाद: नवरात्रों में शुरू हुई मंदिरों में रौनक, महारानी वैष्णोदेवी मंदिर में पहले दिन हुई मां शैलपुत्री की भव्य पूजा

Ajit Sinha

खेल नहीं रहे, वैसे आनंद ले रहे हैं शतरंज का :राज्यपाल बंडारू व सीएम मनोहर ने गोल्फ कार्ट में सैर की सूरजकुंड मेले की

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x