Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली

उपभोक्ता कार्य विभाग ने प्याज एवं दालों की कीमतों और उपलब्धता की स्थिति के साथ-साथ सरकारी बफर भंडार की समीक्षा की

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: उपभोक्ता कार्य विभाग के सचिव अविनाश के. श्रीवास्‍तव ने आज देशभर में प्‍याज एवं दालों की कीमत और उपलब्‍धता के साथ-साथ सरकारी बफर भंडार की समीक्षा के लिए स्‍थायी समिति की एक बैठक की अध्‍यक्षता की। इस बैठक में कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय,नैफेड,मदर डेयरी, केंद्रीय भंडार,एनसीसीएफ के प्रतिनिधियों और उपभोक्ता मामलों के विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में निम्नलिखित निर्णय / सुझाव दिए गए :-कृषि मंत्रालय के प्रतिनिधियों ने बताया कि दीवाली के दौरान महाराष्‍ट्र में प्रमुख मंडियां बंद रहने के कारण खरीफ प्‍याज के आवक में लगभग 2-3 दिनों की रूकावट के बाद, दिल्‍ली की मंडियों में प्‍याज का उतरना फिर से शुरू हो गया है।



इसके अलावा आगामी दिनों में आवक बढ़ने का अनुमान है, जिससे आपूर्ति बढ़ेगी और कीमतें घटेंगी।नेफेड को अपने सफल बिक्री केंद्रों के माध्‍यम से खुदरा बिक्री के लिए मदर डेयरी को केंद्रीय बफर भंडार से प्‍याज की आपूर्ति जारी रखने का निर्देश दिया गया।नेफेड को अपनी मांग के अनुसार दिल्‍ली सरकार एवं अन्‍य राज्‍यों/केंद्र शासित प्रदेशों में प्‍याज की आपूर्ति करने का भी निर्देश दिया गया।नेफेड को राज्‍य सरकारों और खुले बाजार की नीलामियों के माध्‍यम से केंद्रीय बफर भंडार से दलहनों का निपटारा करने का निर्देश दिया गया।

दिल्ली सरकार और अन्‍य राज्‍य सरकारों/केंद्र शासित प्रदेशों को फिर से कहा गया कि वे संबंधित राज्‍यों/केंद्र शासित प्रदेशों के उपभोक्‍ताओं के लिए समुचित कीमतों पर केंद्रीय बफर भंडार में से खुदरा तुर दाल (पैकेट में साबुत/दली हुई) की आपूर्ति करें।केंद्रीय भंडार, एनसीसीएफ और मदर डेयरी को समुचित दरों पर केंद्रीय बफर भंडार से आधा और एक किलोग्राम के पैकों में साबुत अथवा दली हुई तुर दाल की बिक्री करने का निर्देश दिया गया।नेफेड को देशभर में दालों के लिए प्रोसेसिंग और मिलिंग सुविधाओं का उन्‍नयन/आधुनिकीकरण करने के लिए तत्‍काल उपाय करने की सलाह दी गई।

Related posts

भारतीय रेलवे ने नवरात्रों के पावन अवसर पर 28 मार्च से नई रामायण एक्सप्रेस चलाएगी, यात्रा करें, देखिए इस वीडियो में

Ajit Sinha

उप- मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक पाने वाले विद्यार्थियों को बांटे 15,000 टैबलेट

Ajit Sinha

राहुल गांधी पदयात्रा के जरिए आमजनों के दिलों में अपना गहरा छाप छोड़ते हुए आगे की ओर बढ़ते हुए जा रहे हैं-देखे।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!