Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पार्किंग में खड़ी कार में विस्तारा एयरलाइंस कंपनी के मैनेजर का शव मिला, सुसाइड नोट बरामद, आत्महत्या की आशंका


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नॉएडा:ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र की ला रेजिडेंशिया सोसाइटी की पार्किंग में खड़ी कार में विस्तारा एयरलाइंस कंपनी में मैनेजर निशांत का शव मिलते ही सनसनी फैल गई. मृतक 27 अप्रैल को वह अपने घर से अपने ऑफिस जाने के लिए निकला था लेकिन ऑफिस नहीं पहुंचा। आज सुबह उसकी गाड़ी सोसाइटी के अंदर किसी अन्य पार्किंग में खड़ी मिली । गाड़ी अंदर से लॉक थी और ड्राइविंग सीट पर निशांत मृत पड़ा हुआ था। पुलिस ने गाड़ी से सुसाइड नोट, ब्लैक हिट की बोतल और कुछ नींद की गोलियां के खाली पत्ते भी बरामद की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ला रेजिडेंशिया सोसाइटी की पार्किंग में खड़ी कार इसी कार से विस्तारा एयरलाइंस कंपनी में मैनेजर निशांत का शव मिला है। बिसरख थाना प्रभारी अनिल राजपूत ने बताया कि निशांत गुरुग्राम स्थित विस्तारा एयरलाइंस में काम करता था। गत 27 अप्रैल को वह अपने घर से अपने ऑफिस जाने के लिए निकला था लेकिन ऑफिस नहीं पहुंचा । आज सुबह उसकी गाड़ी सोसाइटी के अंदर किसी अन्य पार्किंग में खड़ी मिली । गाड़ी अंदर से लॉक थी और निशांत ड्राइविंग सीट पर मृत पड़ा हुआ था। मृतक के पिता ने डुप्लीकेट चाबी से गाड़ी का लॉक खोल दिया। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।अनिल राजपूत ने बताया कि निशांत का अपनी पत्नी विशाखा से पिछले काफी समय से झगड़ा चल रहा है। इस कारण विशाखा अपने बेटे के साथ अपने मायके कोटा में रह रही है।निशांत यहां पर अपने पिता के साथ रहा करता था। कार से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है ।जिसमें लिखा है कि वह अपनी जिंदगी से तंग आकर आत्महत्या कर रहा है। उसने आत्महत्या के लिए किसी को भी जिम्मेदार नहीं ठहराया है। इस दौरान उसकी गाड़ी से सीट पर रखा हुआ काला हिट की बोतल और उसके अलावा नींद की दवाइयों के खाली पत्ते भी बरामद हुए। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में ये सुसाइड का मामला लग रहा है.फिर भी पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।

Related posts

शादी का झांसा देकर लड़की को फरीदाबाद लाया था और उसके साथ दुष्कर्म किया, और उसे छोड़ कर अपने गांव चला गया -अरेस्ट।

Ajit Sinha

26वें अखिल भारतीय फिंगरप्रिंट सम्मेलन में हरियाणा पुलिस का उत्कृष्ट प्रदर्शन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया CrPIS प्रणाली का शुभारंभ। 

Ajit Sinha

अंतर्राज्यीय वाहन चोरों के एक गिरोह का पर्दाफाश,13 चोरों के पास से 20 लग्जरी गाड़ियां बरामद।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x