Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

सूरजकुंड रोड पर अवैध अहाता में मुख्यमंत्री उड़न दस्ता, फरीदाबाद की टीम ने किया औचक निरिक्षण- मालिक पर केस दर्ज।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़न दस्ता , फरीदाबाद की टीम ने सूरजकुंड रोड पर अवैध रूप से चल रहे अहाता पर आबकारी विभाग के साथ औचक निरीक्षण किया। इस निरिक्षण के दौरान अहाता चला रहे अहाता मालिक ने उनके सामने कोई लाइसेंस व अन्य कागजात पेश नहीं कर सका। इससे यह प्रतीत होता हैं कि सरकार को भारी राजस्व का नुकशान हो रहा था। इस मामले में सूरजकुंड थाना में अहाता मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया हैं। अधिकारी की माने तो इस इलाके की संबंधित अधिकारी की भूमिका की जांच चल रही हैं।

डीएसपी राजेश चेची ने जानकारी देते हुए बताया कि कल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री उड़न दस्ता की टीम को एक गुप्त सूचना मिलीकि सूरजकुंड रोड पर एक अवैध रूप से अहाता चलाया जा रहा है, जिनके द्वारा सरकारी फीस अदा ना करके सरकार के राजस्व का भारी नुकसान किया जा रहा है।

उनका कहना हैं कि इस सूचना के आधार पर मुख्यमंत्री उड़न दस्ता ,फरीदाबाद में तैनात इंस्पेक्टर जगदीश, सब इंस्पेक्टर राजेश तथा एएसआई शिव कुमार व आबकारी इंस्पेक्टर अनिल व स्थानीय पुलिस के साथ मन्नत फार्म के सामने सूरजकुंड शुटिंग रोड पर चल रहे अहाते का औचक निरीक्षण किया गया। मौका पर जितेश पुत्र सुनील निवासी अटाली द्वारा इस अहाते को चलाया जा रहा था। मौका पर की गई पूछताछ पर इस अहाते को चलाने के लिए आबकारी विभाग से कोई अनुमति या लाइसेंस नहीं लेना पाया गया।

अवैध अहाता चलाए जाने पर आबकारी निरीक्षक अनिल द्वारा अहाते संचालक जितेश उपरोक्त के खिलाफ थाना सूरजकुंड, फरीदाबाद में मुकदमा दर्ज कराने के लिए शिकायत दी गई जिस पर मुकदमा दर्ज किया गया है। *सरेआम हो रही इस प्रकार की गैरकानूनी गतिविधियों बारे उस क्षेत्र के जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की जांच हेतु उच्च अधिकारियों को लिखा गया है ।

Related posts

फरीदाबाद में नौकरानी को अश्लील वीडियो दिखा कर बलात्कार करने वाले मकान मालिक को पुलिस ने किया गिरफ्तार। 

Ajit Sinha

फरीदाबाद :जेसी बोस विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दिनेश कुमार का कार्यकाल तीन वर्ष बढ़ा, नवम्बर, 2021 तक रहेंगे कुलपति

Ajit Sinha

हरियाणा सिविल सर्विस के सभी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में धारा 144 लगा दी गई हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x