Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

गार्डन गैलेरिया में मारपीट और छेड़खानी का मामला अखिलेश यादव एक्स पर किए गए पोस्ट के बाद गरमाया-वीडियो देखें


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा के सेक्टर 38 ए स्थित गार्डन गैलेरिया में रविवार को मारपीट और छेड़खानी के मामले में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के ट्वीट के बाद पुलिस एक्शन में देखी और दोनों पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। अखिलेश यादव ने पीड़ित महिला का वीडियो ट्विटर पर डालकर प्रदेश सरकार की खिंचाई की थी. और सोशल मीडिया पर मामले ने तूल पकड़ लिया था। सोशल मीडिया पर वीडियो में दिखाई दे रही महिला कह रही है कि वह अपने पति व देवर के साथ गार्डन गैलेरिया गई थी। तभी डांस के दौरान वहां मौजूद युवकों ने उसका रेट पूछ लिया। इस बात से नाराज महिला के पति व देवर ने विरोध किया। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई थी। बाद में अफरातफरी मच गई और दोनों पक्षों की महिलाएं भी एक दूसरे से भिड़ गईं।
सोशल मीडिया पर एक मिनट 59 सेकंड का वीडियो वायरल होने के बाद ये मामला तूल पकड़ने लगा था तब पुलिस ने कहा था,दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया है, और पीड़ित महिला समझौते वाला वीडियो भी डाल दिया था। लेकिन महिला का वीडियो सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक्स पर डाल दिया। इसके बाद मामला गरम हो गया। उन्होंने लिखा था कि यह है नोएडा की बहू की पुकार उत्तर प्रदेश में बहू बेटी कोई भी सुरक्षित नहीं। क्योंकि थाने शासन, प्रशासन द्वारा दिए गए आर्थिक लक्ष्य की पूर्ति में लगे हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री के लिए इससे शर्मनाक बात क्या हो सकती है कि, प्रदेश की एक नारी सिसकी भर कर अपने मान अपमान की रक्षा हेतु वीडियो द्वारा गुहार लगा रही है, भाजपा भ्रष्ट व्यवस्था का पर्याय बन कर रह गई है. इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर तरह तरह की बातें चलने लगीं। नोएडा जोन के डीसीपी राम बदन सिंह का कहना है कि इस मामले में एक पक्ष के सलमान अली व हम्माज और दूसरे पक्ष के अनूप शुक्ला और केशव को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। सलमान अली का प्रॉपर्टी और बिजनेस का कारोबार है और अनूप शुक्ल व केशव सेक्टर-62 की कंपनी में जॉब करते हैं। पुलिस का कहना है कि रविवार रात को हुए विवाद के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। बाद में दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया था। बुधवार को दोनों पक्ष के लोग फिर से थाने आए और दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी थी। जिस पर कार्रवाई की गई है.

Related posts

एनटीपीसी गेट के चेकिंग पॉइंट पर ड्यूटी पर तैनात सीआईएसएफ के सिपाही ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली।

Ajit Sinha

तलाकशुदा महिलाओं को शादी का झांसा देकर रेप करने और उसके करोड़ों की ठगी करने वाला अपराधी 5 साल बाद पकड़ा गया।

Ajit Sinha

20 हजार लोगों को फर्जी वेबसाइट के जरिए चालान का फर्जी संदेश भेजकर 80 लाख रूपए वसूले, गिरफ्तार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x