Athrav – Online News Portal
नोएडा

दीपावली के महापर्व पर फूलो का मुरझाया कारोबार महका, लेकिन फूल हैं मंहगे, और ग्राहक हैं कम

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
कोरोना के कारण लगे लॉकडाउन में अपनी महक खो चुके फूलों के कारोबार को दीपावली के महा पर्व पर सांसे मिल गई है। पहले कोरोना महामारी की पहली और दूसरी लहर के चलते फूलों का कारोबार मुरझाया रहा, लेकिन इस साल स्थिति बेहतर है।  हर तरह के आयोजन होने से फूलों की मांग बढ़ी है।  धनतेरस से लेकर दीपावली पर मंदिरों और घरों को सजाने के लिए फूल बाजार में सज गए हैं।  लेकिन डीजल और पैट्रोल के कीमतों में बढ़ोतरी फूलो के कारोबार को प्रभावित किया है।  इसका ही नतीजा है कि हर तरह के फूलों के दाम में उछाल आ रहा है और फूलो के बाजार भीड पहले से कम नज़र आ रही है।    

घर आंगन और प्रतिष्ठानों पर सजावट आदि में कोरोना महामारी की पहली और दूसरी लहर के चलते फूलों का कारोबार मुरझाया रहा। लेकिन इस साल स्थिति बेहतर है।  हर तरह के आयोजन होने से फूलों की मांग बढ़ी है।  यही वजह रही कि गेंदा तक का फूल सौ रुपये के भाव में बिक रहा है।  दीपावली पर अपने घर को फूलो से सजाने खरीदारी करने फूल मंडी आई रजनी कहती है कि इस साल फूल मंडी लोगों की भीड़ कम है और फूलो के कीमतें भी बढ़ी हुई है।  फूलों के कारोबारी विनोद कुमार बताते है कोरोना महामारी के दौर कारोबार ठप्प  हो गया था, लेकिन इस साल स्थिति बेहतर लेकिन कारोबार कम है।  इस बार माल महंगा है और ग्राहक कम है।  धनतेरस से लेकर दीपावली तक तीन दिन तक काफी मांग रहती है, इसलिए मार्केट सुधार होने की उम्मीद है।   

Related posts

रोडवेज बस में एक महिला ने दिया बच्ची को जन्म, जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ

Ajit Sinha

गांजा तस्करी करने वाले गिरोह के चार तस्कर अरेस्ट एक करोड़ से ज्यादा कीमत का गांजा बरामद

Ajit Sinha

साइबर क्राइम पुलिस ने व्हाट्सएप के जरिए इंवेस्टमेंट के नाम पर 78 लाख साइबर ठगी करने वाले एक आरोपित को धर दबोचा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x