Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

पुराने शराब का नए स्टिकर लगाकर बेचकर जबरदस्त मुनाफा कमाने वाला आरोपित अरेस्ट, 90 लाख की अंग्रेजी शराब और बियर की बोतल बरामद।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
पुरानी बोतल, नई शराब का मुहावरा अक्सर लोगों ने सुना है, लेकिन नोएडा में पुराने शराब पर नए स्टिकर लगाकर बेचकर कुछ लोग जबरदस्त मुनाफा कमा रहे थे. आबकारी विभाग और थाना बिसरख पुलिस ने ऐसे ही एक आरोपित को गिरफ्तार किया है और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-3 के एक आवासीय गोदाम से बड़ी भारी मात्रा में शराब बरामद किया है. बरामद की गई शराब की कीमत 90 लाख के करीब है।

आबकारी विभाग ने थाना बिसरख पुलिस के साथ ज्वाइंट ऑपरेशन चला कर ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सी-429 सेक्टर-3 आवासीय गोदाम पर छापा मार कर विभिन्न ब्रांड की 435 बोतल अंग्रेजी शराब,1911 पेटी बीयर 45855 बोतल और कैन, 56 फर्जी स्टीकर बरामद किया है। जिला आबकारी विभाग सुबोध कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जिस आरोपित को मौके से गिरफ्तार किया गया है उसका नाम सचिन कुमार जायसवाल है, जो अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर मार्च के महीने में दुकानों से सस्ती कीमत पर शराब खरीद कर उस पर चालू वित्तीय वर्ष का स्टिकर लगाकर बेच रहा था। आबकारी अधिकारी ने बताया कि 1 अप्रैल से शुरू होने वाली दुकानों का आवंटन नई आबकारी नीति के तहत किया गया था. ऐसे में बीते वित्तीय वर्ष के लाइसेंस धारकों को 31 मार्च तक दुकान का पूरा स्टाफ खत्म करना था इसके लिए मार्च माह में ऑफर पर सस्ती शराब भी बेची गई। सचिन कुमार जायसवाल जो तीन से चार दुकानों पर सेल्समैन का काम कर चुका है अपने अन्य साथियों से मिल कर योजना बनाकर 30 से 50% सस्ती कीमत पर बड़ी मात्रा में 435 बोतल अंग्रेजी शराब, 1911 पेटी बीयर 45855 बोतल और कैन शराब खरीदी ली। उस पर चालू वित्तीय वर्ष के स्टीकर लगाकर बेच रहा था, बरामद शराब की कीमत करीब 90 लाख रुपये है।

Related posts

दिल्ली ब्रेकिंग: सतर्क पेट्रोलिंग टीम ने एक खतरनाक अपराधी एक देशी पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस के साथ स्कूटी पर पकड़ा

Ajit Sinha

फरीदाबाद:मानव रचना में संपन्न हुई दो दिवसीय रिफ्रेशमेंट एंड एंपॉवरमेंट वर्कशॉप,29 जून को शहर के सौ प्रिंसिपल और हेड मिस्ट्रेस के लिए होगा कार्यक्रम

Ajit Sinha

फरीदाबाद : शादी का झांसा देकर एकाउंट मैनेजर के पद पर कार्य करने वाली लड़की से किया बलात्कार, लड़की हुई गर्भवती, शादी से किया इंकार, केस दर्ज।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x