Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

सफाईकर्मी के साथ हुए विवाद के बाद पिस्टल से उसे धमकाने वाला आरोपित अरेस्ट, पुलिस ने आरोपित का लाइसेंसिंग पिस्टल 6 कारतूस, गाड़ी बरामद।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा में एक दबंग युवक सफाई कर्मचारी के साथ मारपीट करते और हाथ में पिस्टल लहराकर धमकाते  का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद थाना सेक्टर 49 पुलिस ने आरोपित योगेश यादव को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपित  का लाइसेंसिंग पिस्टल, 6 कारतूस बरामद और फॉर्च्यूनर गाड़ी को सीज किया है।पुलिस की गिरफ्त में खड़े आरोपित योगेश यादव को पुलिस ने बिजली घर सेक्टर-50 के पास से गिरफ्तार किया है. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले वीडियो में आरोपित सफाई कर्मचारी के साथ मार पीट करता दिखाई दे रहा है और हाथ में पिस्टल लहराकर धमकाता भी नजर आ रहा है। मामला थाना सेक्टर 49 इलाके के होशियारपुर की बताई जा रही है। पुलिस ने वादी की शिकायत पर गिरफ्तार किया है.

आरोपित योगेश यादव ने पूछताछ के दौरान बताया कि गत 4 अक्टूबर को अपनी पत्नी से मिलने बहलोलपुर से आया था,  जिससे बातचीत के दौरान कहासुनी हो गई। इसके बाद जब वह गुस्से में अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी गली नं. 4, ग्राम होशियारपुर से निकाल रहा था, तभी सफाई कर्मी के साथ उसका विवाद हो गया और गुस्से में योगेश यादव ने पिस्टल निकालकर उसे डरा-धमका दिया था। थाना 49 पुलिस ने वादी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर योगेश यादव को बिजली घर सेक्टर-50 नोएडा के पास से गिरफ्तार किया है।

Related posts

शहर को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए प्लास्टिक के बहिष्कार का लिया गया संकल्प

Ajit Sinha

फरीदाबाद: आज फिर लड़के ने एक लड़की की पीट पीट कर हत्या कर दी, ये लड़की रात भर सड़क पर घायल अवस्था में तड़पती रही।

Ajit Sinha

हरियाणा स्टेट विजिलेंस ब्यूरो ने 28,000 रुपये की रिश्वत लेते प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का इंजीनियर रंगे हाथ अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x