Athrav – Online News Portal
अपराध पलवल

शादी कराने के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने के मामले में शामिल आरोपित पकड़ा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
शादी कराने के नाम पर मंदबुद्धि लड़के के परिवार से लाखों रुपए ठगी करने के मामले में थाना मुंडकटी की टीम ने आज बुधवार को एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। इसमें कई महिला आरोपित भी शामिल है जोकि फरार है जिन्हें पुलिस जल्द गिरफ्तार किए जाने का दावा कर रही है। गिरफ्तार किए गए आरोपित का नाम गांव औरंगाबाद निवासी शेर सिंह उर्फ शेरी है। इस मामले में थाना मुंडकटी में कानून की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। 

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि गांव औरंगाबाद निवासी ओमवती ने शिकायत दी कि उनके 22 वर्षीय मंदबुद्धि बेटे बॉबी को गांव के ही शेरी नामक व्यक्ति ने शादी का झांसा देकर फंसा लिया। शेरी ने युवक को लड़कियों की तस्वीरें दिखाकर प्रभावित किया और फिर उसे जवाहर नगर कैंप निवासी ऊषा उर्फ सविता के साथ मिलकर अनुष्का नामक युवती से मिलवाया। आरोपितों ने ओमवती को बताया कि अनुष्का गरीब परिवार से है और शादी का खर्च उन्हें ही उठाना होगा। इस पर ओमवती ने डेढ़ लाख रुपये नकद दे दिए। इसके बाद 27 जनवरी को आर्य समाज मंदिर से फर्जी शादी का प्रमाण पत्र बनवाया गया और अनुष्का को बॉबी के साथ भेज दिया गया। शिकायत के अनुसार, अगले ही दिन शेरी और ऊषा ने ओमवती को धमकी दी कि यदि उन्होंने लड़की को वापस नहीं भेजा तो बॉबी को झूठे केस में फंसाकर दिल्ली की जेल भिजवा देंगे। डर के कारण ओमवती ने दिनांक 28 जनवरी को गुड़गांव ग्रामीण बैंक से दो लाख रुपये निकालकर आरोपितों को दे दिए। इसके बाद आरोपित अनुष्का को 50 हजार रुपये के जेवरात सहित अपने साथ ले गए। फिर ऊषा उर्फ सविता ने फोन पे के जरिए और भी पैसे मांगे। पुलिस ने इस मामले में सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। उनका कहना है कि मामले में एसआई इमरोज हैदर ने वारदात में शामिल एक आरोपित गांव  औरंगाबाद निवासी शेर सिंह उर्फ शेरी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की जिसे पेश अदालत कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड अवधि उपरांत आरोपित को पेश अदालत कर जेल भेज दिया।  मामले में फरार अन्य आरोपित  की धरपकड़ जारी है जो जल्द ही गिरफ्त में होगें।

Related posts

फरीदाबाद निवासी महिला से साढ़े 5 लाख की ठगी करने वाले एटीएम ठगों को स्टेट क्राइम ब्रांच ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

विकास का अपहरण कर हत्या के एक मामले में पुलिस दो नाबालिग सहित पांच लोगों को किया गिरफ्तार  

Ajit Sinha

फरीदाबाद; आज बिट्टू बजरंगी के शस्त्र लाइसेंस को रद्द करने के संबंध में पुलिस प्रशासन ने जारी किया कारण बताओं नोटिस।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x