Athrav – Online News Portal
अपराध पंचकूला

दहेज के लिए महिला को प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाला आरोपी पति पुलिस की गिरफ्त में

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला:महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर कड़ी कार्रवाई और संवेदनशीलता के साथ काम कर रही पंचकूला पुलिस ने सेक्टर-20 महिला आत्महत्या मामले में 5 दिन से फरार चल रहे आरोपित  पति को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित पति का नाम पंकज कुमार कांसल पुत्र धर्मपाल, निवासी जिला मोगा, पंजाब फिलहाल किराएदार , सनसिटी, सेक्टर-20 पंचकूला है।उल्लेखनीय है कि गत 14 जुलाई को पंचकूला के सेक्टर-20 में एक महिला ने अपने पति की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली थी। घटना की सूचना मिलते ही सीन ऑफ क्राइम टीम मौके पर पहुंची थी। पीड़िता के परिजनों ने मौके पर विरोध स्वरूप सड़क जाम कर दिया था और आरोप लगाया था कि मृतका का पति लंबे समय से दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करता था। शादी के समय दिए गए दहेज के अलावा समय-समय पर नकद राशि और जेवरात देने के बावजूद आरोपित  शराब, अय्याशी और गलत संगत में पड़कर महिला के साथ मारपीट करता था।

घटना की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता स्वयं मौके पर पहुंचीं और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। सेक्टर-20 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सोमबीर ढाका के नेतृत्व में पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए गत 14 जुलाई को आरोपित के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 61, 80, 85, 115, 316(2) के तहत मामला दर्ज किया। आरोपित  को 15 जुलाई को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया था, लेकिन गिरफ्तारी के कारण स्पष्ट न होने की वजह से अदालत ने उसे रिहा कर दिया, जिसके बाद से आरोपित फरार हो गया था।

पुलिस की टीम ने लगातार प्रयास करते हुए आज आरोपित को  पुनः गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायालय में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपित से गहनता से पूछताछ की जाएगी। पुलिस आरोपित  के मोबाइल फोन, डिजिटल रिकॉर्ड और संपर्कों की जांच कर रही है, जिससे मामले से जुड़े अन्य पहलुओं और संभावित अन्य आरोपितों  की जानकारी जुटाई जा सके।इसके अतिरिक्त, आरोपित  को फरारी के दौरान शरण देने वालों की भी पहचान की जा रही है। हरियाणा और पंजाब में उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जाएगी और सहयोगियों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई होगी। साथ ही, उस फ्लैट की फॉरेंसिक जांच भी की जाएगी जहां महिला ने आत्महत्या की थी, ताकि साक्ष्य संकलन और किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता का पता लगाया जा सके।डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने कहा कि “महिला को न्याय दिलाना और दोषियों को सख्त सजा दिलवाना हमारा प्राथमिक उद्देश्य है। यदि पति के अलावा परिवार के किसी और सदस्य या अन्य किसी व्यक्ति की भूमिका सामने आती है तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। पंचकूला पुलिस महिलाओं के खिलाफ अपराधों के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति पर कार्य कर रही है। ऐसे मामलों में पुलिस पूरी संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ काम कर रही है, ताकि पीड़िता को न्याय मिले और समाज में दहेज प्रथा तथा महिला उत्पीड़न जैसे अपराधों पर रोक लगाई जा सके।”

Related posts

हमदर्दी से बने अवैध संबंध पति की हत्या की दहलीज तक पहुंचे, पुलिस ने पत्नी और उसकी प्रेमी को ह्त्या के आरोप में किया अरेस्ट।  

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: चार साल की मासूम बच्ची के साथ जबरन दुष्कर्म करने व उसे मरा समझकर भागने वाला आरोपित पकड़ा गया।

Ajit Sinha

नाबालिक बहन की हत्या करके, उसकी लाश को सूटकेस में बंद करके दिल्ली के बुराड़ी इलाके में फेंका,पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x